Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बैबेहा पुल को 7 दिन में सही करवाए प्रशासन – कांग्रेस *7 दिवस उपरांत उग्र आंदोलन की चेतावनी*

मंडला – मंडला जबलपुर स्तिथ बबेहा पुल जर्जर होने का हवाला देते हुए जिला प्रशासन द्वारा लगभग 20 दिन पूर्व 1 माह के लिए भारी वाहनों के लिए बंद करा दिया गया था, जिससे समस्त भारी वाहन वाया निवास आ जा रहे है नियमतः आम जन की परेशानियों को ध्यान रखते हुए मार्ग बंद होने के साथ ही पुल मरम्मत का काम शुरू किया जाना चाहिए था। लेकिन 20 दिन गुजर जाने के बाद भी पुल मरम्मत का कार्य शुरू नही हुआ जिससे आशंका है की यह मार्ग लंबे समय तक बंद रहेगा, आम जनता को अनावश्यक कष्ठ का सामना करना पड़ रहा है, सारे मालवाहक वाहनों को और बड़े यात्री वाहनों को वाया निवास जबलपुर की ओर जाना पड़ रहा है जबकि मंडला निवास रोड सकरी होने के कारण एक के बाद एक दुर्घटनाएं हो रही है और लोगो की मृत्यु हो रही है, साथ ही लंबे जाम भी लग रहे है, लंबी दूरी तय करने के कारण मालवाहको के द्वारा भी अधिक भाड़ा लिया जा रहा है, अगर 7 दिन के अंदर आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए बबेहा पुल का कार्य शुरू नही कराया गया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी इन मांगो के साथ मुख्यमंत्री के नाम जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया, ,जिसमे विधायक अशोक मर्सकोले जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी शहर अध्यक्ष अभिनव चौरसिया (नट्टू),अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष नंदू भाईजान,नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कचवाहा पार्षद अनिल दुबे,विनय वरदानी,ब्रजेश जसवानी,पूर्व परिवहन आयुक्त गोपाल शाह, ब्लाक अध्यक्ष अमित शुक्ला,हेमंत शाह,रजनीश रंजन उसराठे,अशोक पटेल,जावेद कुरैशी,कुलदीप कछवाहा,आशीष चौधरी,रेशमा अल्वी,अखिलेश ठाकुर,योगेश उपाध्याय,राहुल श्रीवास एवम सोशल मीडिया विभाग प्रभारी विवेक दुबे शामिल रहे।

Related posts

नैनपुर के केरेगांव में मिला कोरोना का एक मरीज

Reva India News

15 अगस्त के आयोजन संबंधी बैठक संपन्न

Reva India News

श्रवण बाधित एवं मानसिक रोग संबंधी दिव्यांग शिविर आज

Reva India News

Leave a Comment