Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 8 फरवरी 2023

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: थांगता प्रतिस्पर्धाओं का शुभारंभ

10 तक चलेगी स्पर्धाएँ, 21 राज्यों के लगभग 128 खिलाड़ी ले रहे भाग

मण्डला 8 फरवरी 2023

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत मंडला में 8 फरवरी को थांगता प्रतिस्पर्धा का आयोजन हो रहा है। बुधवार को मंडला के इंडोर स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत थांगता प्रतिस्पर्धाओं का शानदार शुभारंभ हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश तेकाम, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, जनपद अध्यक्ष संतोष सोनू भलावी, ग्रेंड मास्टर थांगता फेडरेशन ऑफ इंडिया श्री प्रेमकुमार सिंह, सेकेटरी जनरल थांगता फेडरेशन ऑफ इंडिया विनोद शर्मा, प्रेसीडेंट थांगता फेडरेशन ऑफ इंडिया श्रीमती सिंह चुंगखम लोईदेंगबिना, असिस्टेंट सेक्रेटरी थांगता फेडरेशन ऑफ इंडिया हृईद्रम किरण कुमार सिंह, लगभग 21 राज्यों से आए खिलाड़ी, खेल पदाधिकारी, संबंधित अधिकारी, स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

थांगता प्रतिस्पर्धाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेने वाले राज्यों के खिलाड़ी अपने दल एवं अपने राज्य के झंडे के साथ पहुंचे। ड्रम के दल ने सभी खिलाड़ियों की अगवानी की। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया गया। थांगता प्रतिस्पर्धाओं के शुभारंभ की घोषणा पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने की तथा खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ ग्रेंड मास्टर थांगता फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रेमकुमार सिंह ने दिलाई। बुधवार को थांगता मैच के महिला एवं पुरूष वर्ग के मुकाबले हुए अगले चरण के मुकाबले 9 फरवरी को प्रातः 8 बजे से शुरू होंगे।

 

थांगता मैच समयवार कार्यक्रम

 

9 फरवरी को प्रातः 8 बजे से पुरूष वर्ग के मैच होंगे, जो दोपहर 1 बजे तक तक जारी रहेंगे। 9 फरवरी को रात्रि 8:15 बजे से 8:30 बजे तक महिला वर्ग के मैच होंगे। 10 फरवरी को प्रातः 8 बजे से पुरूष वर्ग एवं महिला वर्ग के सेमीफाईनल एवं फाईनल मैच होंगे। दोपहर 3:30 बजे से 3:45 बजे तक लंच ब्रेक होगा। 10 फरवरी को सायं 4 बजे से पुरूष एवं महिला वर्ग के सेमीफाईनल एवं फाईनल मैच होंगे, जो सायं 6 बजे तक जारी रहेंगे। सायं 6:30 बजे से पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

गाँव-गाँव निकल रही विकास यात्राएँ

कल्याणकारी योजनाओं की दी जा रही जानकारी, वंचित पात्र को लाभ

 

मण्डला 8 फरवरी 2023

प्रदेश के साथ-साथ मंडला जिले में भी 5 से 25 फरवरी तक तीनों विधानसभाओं में विकास यात्राएं निकल रही हैं। 5 फरवरी को रविदास जयंती के अवसर पर विकास यात्राओं का शुभारंभ हुआ। 8 फरवरी को ग्राम मलवाथर में विकास यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय अमला तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जन अभियान परिषद के ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर संस्था के पदाधिकारियों ने विकास यात्रा कार्यक्रम में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर स्थानीय विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण किए गए।

 

पेसा एक्ट के प्रावधानों की जानकारी

 

जनअभियान परिषद के द्वारा विकास यात्रा कार्यक्रम में ब्लॉक तथा मैदानी स्तर पर पेसा एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। नारायणगंज ब्लॉक में परिषद के स्थानीय समन्वयकों ने पेसा एक्ट के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पेसा एक्ट के अंतर्गत आदिवासी समुदाय को दिए गए अधिकारों एवं स्थानीय विकास के लिए गठित समितियों की जानकारी दी। विकास यात्रा कार्यक्रम में नशामुक्ति, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा हुई। 8 फरवरी को विकास यात्रा नारायणगंज ब्लॉक के भावल पंचायत के सोडार में भी पहुंची। इसी प्रकार ग्राम घंसौर निवारीजर से उदयपुर तक विकास यात्रा निकली। बीजाडांडी के ग्राम पंचायत तुरवानी डुंगरिया तथा सांगवा में भी विकास यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नैनपुर एवं निवास क्षेत्र में निकलीं विकास यात्राएँ

जनप्रतिनिधियों ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

 

मण्डला 8 फरवरी 2023

8 फरवरी को निवास एवं नैनपुर क्षेत्र में विकास यात्राएं निकलीं। नैनपुर क्षेत्र में विधायक मंडला देवसिंह सैयाम विकास यात्राओं में शामिल हुए। नैनपुर क्षेत्र में आयोजित विकास यात्राओं में जनपद पंचायत अध्यक्ष, स्थानीय पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। यात्राओं के दौरान जलकलश यात्राएं निकाली गईं।

विधायक देवसिंह सैयाम ने इस दौरान विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। निवास क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहगांव, मगरधा, पिपरिया, पहुनिया तथा पायलीबाहुर में विकास यात्राओं का आयोजन हुआ। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। जनप्रतिनिधियों ने विकास यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। ग्राम पंचायत मगरधा में पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पदाधिकारी उपस्थित हुए।

 

 

 

 

 

 

 

 

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का दौरा 13 को

 

मण्डला 8 फरवरी 2023

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली सदस्य अनंता नायक का 13 फरवरी 2023 को मंडला हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री नायक 13 फरवरी को दोपहर 3:15 बजे जबलपुर से मंडला के लिए रवाना होंगे तथा शाम 5 बजे मंडला पहुंचेंगे एवं शाम 5:30 बजे ट्राईवल्स लीडर्स की बैठक लेंगे तथा सर्किटहाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री नायक 14 फरवरी 2023 को दोपहर 12 बजे जिला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा दोपहर 2 बजे भोजन कार्यक्रम एवं शाम 4 बजे मंडला से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

 

 

 

 

नवोदय प्रवेश परीक्षा: अंतिम तिथि 15 फरवरी

 

मण्डला 8 फरवरी 2023

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2023 के आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 फरवरी से बढ़कर 15 फरवरी कर दी गई है। सभी अभिभावकों से आग्रह है कि कक्षा 5वी में पढ़ रहे बच्चों का पंजीयन अवश्य करायें तथा अपने आसपास के लोगों को भी अवगत करायें ताकि अधिक से अधिक छात्र लाभान्वित हो सकें।

 

 

 

 

 

 

 

 

’आयुष क्योर ऐप’ से घर से ही उपचार व परामर्श

 

मण्डला 8 फरवरी 2023

म.प्र. शासन आयुष विभाग द्वारा 10 मई 2021 को ’आयुष क्योर ऐप’ प्रारंभ किया गया है। रोगी इस ऐप की सहायता से संबंधित आयुष चिकित्सकों से वीडियोकॉल के माध्यम से चिकित्सा व परामर्श प्राप्त कर सकता है। यह एक टेलीमेडीसिन कार्यक्रम है जिसमें रोग विशेषज्ञों से सीधे संपर्क किया जा सकता है। यह पूर्णतः निःशुल्क है व इससे प्रदेश के अलग-अलग चिकित्सालयों के चिकित्सकों से सुविधाएं परामर्श लिया जा सकता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आयुषपैथी को घर-घर तक पहुँचाकर निःशुल्क सेवा देना है।

 

 

 

 

 

 

लाड़ली लक्ष्मी योजना: माता-पिता बेटी के भविष्य को लेकर निश्चिंत

 

मण्डला 8 फरवरी 2023

म.प्र. शासन की महत्वाकांक्षी योजना लाड़ली लक्ष्मी योजना ने बालिकाओं के जन्म को महत्वपूर्ण बनाया है। उनके जन्मदिवस को उत्सव के रूप में ही नहीं अपितु धनलक्ष्मी का आगमन माना जाने लगा है। बालिकाओं को कक्षा 6वी, 9वी, 11वी एवं 12वी में क्रमशः 2 हजार, 4 हजार तथा 6-6 हजार रूपए की छात्रवृत्ति दी जाती है जिससे बालिकाओं के भविष्य को संवारने में काफी सहायता प्राप्त होती है।

ग्राम जुझारी निवासी अनन्या वरकड़े का जन्म 12 नवम्बर 2022 को हुआ। अनन्या लाड़ली लक्ष्मी है। अनन्या के माता-पिता बताते हैं कि हमने अपनी बेटी अनन्या के जन्म को उत्सव के रूप में मनाया है। इस योजना के लाभ से अब हमें बेटी के भविष्य की चिंता नहीं है, हमारा परिवार चिंतामुक्त है। हम इस योजना से मिलने वाले लाभ के लिए बहुत खुश हैं तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद करते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से संजना को मिला जीवनदान

 

मण्डला 8 फरवरी 2023

बच्चे अभिभावकों के जीवन का आधार होते हैं। उनसे ही परिवार की खुशियाँ होती हैं। अक्सर गरीब परिवार के लिये बच्चे की बड़ी बीमारी का इलाज करवाना नामुमकिन ही होता है। बच्चों के माता-पिता इसे अपना भाग्य समझने लगते हैं। नैनपुर विकासखण्ड के ग्राम सकवाह निवासी 7 वर्षीय कु. संजना झारिया गरीब परिवार की बच्ची है। संजना के पिता दिलीप झारिया कहते हैं कि मैं मुख्यतः मजदूरी का कार्य करता हूं। मेरी बेटी संजना जन्म के बाद से ही बीमार रहने लगी। मेरी बेटी की सांस फूलती थी और सांस लेने में तकलीफ, अनियमित दिल की धड़कना, चक्कर आना, बेहोश होना, खेलने-कूदने में थक जाती। मैं अपनी बेटी के इलाज के लिए परेशान था।

दिलीप बताते हैं कि स्कूल में आर.बी.एस.के. टीम द्वारा संजना की जांच करने पर डॉक्टरों ने बताया कि संजना जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित है। फिर मुझे जिला चिकित्सालय मण्डला से बताया गया कि संजना का ऑपरेशन होगा, किन्तु ऑपरेशन में परिवार पर किसी भी प्रकार का आर्थिक बोझ नही उठाना होगा। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत निःशुल्क ऑपरेशन करवाया जाएगा। ऑपरेशन के बाद अब संजना पूर्णतः स्वस्थ्य है। दिलीप मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के लिए शासन-प्रशासन को धन्यवाद करते हैं।

 

Related posts

ग्राम परसेल में जंगली हाथियों के झुंड से सुरक्षित रहने ग्रामीणों के साथ बैठक संपन्न  

Reva India News

कुम्भार सशक्तिकरण जागरूकता शिविर में शामिल हुई मंत्री कुम्भारों की मिट्टी की कला के महत्व पर प्रकाश डाला प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 270 व्यक्तियों को दिए प्रमाण पत्र

Reva India News

2 जून को लगाए गए 1536 कोविड टीके

Reva India News

Leave a Comment