Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 25 फरवरी 2023

प्रत्येक व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है – श्री कुलस्ते

नगर पालिका परिसर में सम्पन्न हुआ विकास यात्रा का समापन कार्यक्रम

 

मण्डला 25 फरवरी 2023

विकास यात्रा के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि वर्तमान सरकार विकास के लिये संकल्पित है। प्रत्येक व्यक्ति, परिवार को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। नगर पालिका परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक देवसिंह सैयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा,  कलेक्टर हर्षिका सिंह, सीईओ जिला पंचायत रानी वाटड़, अपर कलेक्टर मीना मसराम, सुधीर कसार, जयदत्त झा, अनुराग चौरसिया, पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

श्री कुलस्ते ने कहा कि विकास यात्रा से सरकार द्वारा किये गये कार्यों से जनसामान्य को अवगत कराने का प्रयास किया गया है, विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभ भी प्रदान किये गये है। आमजनों द्वारा बताई गई समस्याओं का भी समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने संबोधन में शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल सहित अन्य विकास कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जिले के विकास के लिये विभिन्न योजनाओं के तहत किये गये बजट प्रावधानों का उल्लेख किया।

इस अवसर पर विधायक देवसिंह सैयाम ने कहा कि विकासयात्रा के सकारात्मक परिणाम परिलक्षित हुये हैं। यात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा दिये गये सुझावों पर भी समुचित कार्यवाही की जायेगी। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने अपने संबोधन में कायाकल्प अभियान के तहत नगर में किये जाने कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इससे पूर्व मंचासीन अतिथियों ने मृदा एवं जल संरक्षण विषय पर तैयार की गई पुस्तिका का विमोचन किया तथा स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ कन्यापूजन से किया गया। अंत में विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किये गये।

 

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022: आयोजन की प्रस्तावित तिथियाँ

 

मण्डला 25 फरवरी 2023

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022 के अंतर्गत सामूहिक विवाहों के आयोजन के लिए प्रस्तावित तिथियां जारी कर दी गई हैं। इसके अनुसार जनपद पंचायत नारायणगंज में 27 फरवरी 2023 को विवाह के आयोजन की तिथि प्रस्तावित है। इसी प्रकार जनपद पंचायत बीजाडांडी में 28 फरवरी 2023, जनपद पंचायत निवास एवं नगर परिषद निवास में 5 मार्च 2023, जनपद पंचायत मवई में 6 मार्च 2023, जनपद पंचायत मंडला, नगरपालिका मंडला, नगर परिषद बम्हनीबंजर में 11 मार्च 2023, जनपद पंचायत नैनपुर, नगरपालिका नैनपुर में 13 मार्च 2023, जनपद पंचायत मोहगांव में 16 मार्च 2023, जनपद पंचायत बिछिया, नगर परिषद बिछिया में 17 मार्च 2023 तथा जनपद पंचायत घुघरी में 19 मार्च 2023 को विवाह की तिथियाँ प्रस्तावित हैं।

 

 

Related posts

शकील एक वर्ष के लिए जिलाबदर

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन एवं समाधान ऑनलाईन की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

कलेक्टर के नेतृत्व में मतदाता पुनरीक्षण कार्य जारी सीडीपीओ सुश्री तिवारी ने किया बीएलओ का मार्गदर्शन

Reva India News

Leave a Comment