Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 6 अप्रैल 2023

उपार्जन केंद्रों में जरूरी व्यवस्था चेकलिस्ट के अनुसार करें- डॉ. सिडाना

 

 

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने 1 अप्रैल से प्रारंभ हुए उपार्जन एवं उपार्जन की तैयारियों एवं प्रक्रिया के संबंध में बैठक ली। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थेे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से ज़िले की सभी उपार्जन केन्द्रो की तहसीलवार जानकारी ली। साथ ही गोदामस्तरीय एवं समितिवार उपार्जन केंद्रों बारे में भी पूछा। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी एसडीएम शनिवार के अंत तक सभी उपार्जन केंद्रों का अनिवार्यता भ्रमण करेंगें। एसडीएम निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार उपार्जन केंद्रों में जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। डॉ. सिडाना ने कहा कि उपार्जन केन्द्रों का भ्रमण करते समय किसानों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखें। किसानों के लिए बैठक व्यवस्था, पानी एवं अन्य जरूरी इंतजाम रखें। उन्होनें स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन प्रक्रिया में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। साथ ही उन्होनें गुणवत्ता निर्धारित करने वाले ज़रूरी निर्देशों एवं सामग्री पर विस्तार से चर्चा की।

कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों में बारदानों की स्थिति तथा परिवहन व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि परिवहन की व्यवस्था अच्छी बनाएं। साथ ही उपार्जन के लिए किसानों को समय पूर्व सूचना दें। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला आपूर्ति अधिकारी उपार्जन से जुड़ी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का तत्परता से निराकरण करेंगे। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रति सोमवार को होने वाली समय-सीमा बैठक में उपार्जन से जुड़ी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों तथा निराकरण की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ई-केवाईसी वेरीफिकेशन का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करें- कलेक्टर

लाड़ली बहना योजना की समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

 

मंडला 6 अप्रैल 2023

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना की समीक्षा बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने योजना की ब्लॉकवार एवं नगरीय निकायवार समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा बैठक में सभी एसडीएम, सीईओं जनपद एवं सीएमओं नगरपालिका को निर्देशित किया की योजना के पंजीयन कार्य के साथ-साथ समग्र ई-केवाईसी का कार्य भी लगातार जारी रखें। सभी सीईओं जनपद एवं सीएमओं नगरपालिका ई-केवाईसी के वेरिफ़िकेशन की प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सम्पन्न करें। डॉ. सिडाना ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्रों में नियमित मॉनिटरिंग करते हुए पंजीयन एवं ई-केवाईसी की प्रक्रिया में प्रगति लाएं। इसके लिए आवश्यक होने पर अतिरिक्त अमले की नामजद डयूटी भी लगाए। उन्होंने 50 प्रतिशत से कम ई-केवाईसी प्रगति वाले नगरीय निकाय एवं जनपदों की विस्तृत समीक्षा भी की।

कलेक्टर ने सभी सीएमओं नगरपालिका एवं सीईओं जनपद को निर्देशित किया कि पेंडिंग ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओं ने भी सभी एसडीएम सहित मैदानी अमले को निर्देशित किया कि सभी विभागों के प्रभावी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पंजीयन फ़ार्म भरने की प्रक्रिया तथा ई-केवाईसी की प्रक्रिया को सतत् रूप से पूरा कराए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्वेता तड़वे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नवागत कलेक्टर ने की मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा

 

मंडला 6 अप्रैल 2023

                नवागत कलेक्टर डॉ. सालोनी सिडाना ने जिले की कमान संभालने के बाद जिले के इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होनें अगल-अलग विषयों पर अपना विजन रखा। कलेक्टर ने कहा कि जिले की प्राथमिकता मेरी प्राथमिकता है। कलेक्टर डॉ. सिडाना ने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि हितग्राहीमूलक कार्यो का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले। इसी प्रकार निर्माण कार्यो में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का भी ध्यान रखा जाएगा। उन्होनेे स्वच्छता कार्यो पर चर्चा करते हुए कहा कि योजना बनाकर समन्वय के साथ कार्य करेंगे। साथ ही जिले की रैंकिंग को बेहतर करने का प्रयास भी किया जाएगा। उन्होने महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने, जिले में पर्यटन विकास, शिक्षा तथा स्वास्थ्य की बेहतरी पर भी चर्चा की।

कलेक्टर डॉ. सिडाना ने कहा कि जिले में कला और संस्कृति प्रचुर मात्रा में है इसे प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन, मीडिया एवं जनता के सहयोग के साथ काम करेंगे। उन्होने  मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर रखी गई समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा भी की। प्रेस कॉफ्रंेस में एसडीएम मण्डला पुष्पेन्द्र अहके, सहायक संचालक जनसम्पर्क आशीष कोटांगले सहित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

पीएचई एवं जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

मंडला 6 अप्रैल 2023

                नवागत कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत जल-जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने प्रगति प्रगतिरत योजना, हेंडओवर योजनाओं, समूह आधारित योजना, अप्रारंभ स्थिति की योजनाओं के संबंध में आंकड़ेवार जानकारी ली। इसी प्रकार नल-जल योजना के अंतर्गत सुधार कार्य के बारे में भी जानकारी ली। डॉक्टर सिडाना ने ईई पीएचई को निर्देशित किया कि गर्मी में ट्यूबवेल के वॉटर लेवल की लगातार मॉनिटरिंग करें। साथ ही हैंडपंप के सुधार कार्य को नियमित रूप से पूर्ण कराएं। उन्होंने ज़िले में पेयजल परिवहन की स्थिति की रिपोर्ट ली। साथ ही पीएचई विभाग के अलग- अलग विभागों के साथ अंर्तविभागीय समन्वय से जुड़े विषयों की जानकारी ली।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

गैर संचारी रोग के अंतर्गत देखभाल की निरंतरता को सुदृढ़ करने हेतु जिले में हुआ शुभारंभ

 

मंडला 6 अप्रैल 2023

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर श्रीनाथ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गैर संचारी रोग के अंतर्गत देखभाल की निरंतरता को सुदृढ़ करने हेतु जिले में 5 अप्रैल 2023 को केयर इंडिया एनजीओ के माध्यम से शुभांरभ किया गया। शुभांरभ की कड़ी में तुषार बडगे राज्य स्तर से उपसंचालक डॉ0 नमीता नीलकण्ठ एवं राज्य कार्यक्रम प्रबंधक श्री तुषार बड़गे शामिल रहे। उपसंचालक के द्वारा जानकारी दी गई कि जनसंख्या का रजिस्ट्रेशन, गैर असंचारी रोग, रक्तचाप मधुमेह एवं तीन प्रकार के केंसर (मुंह, स्तन एवं बच्चेदानी) का रजिस्ट्रर करने एवं स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम में जिले के समस्त केयर इंडिया की टीम उपस्थित रही एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला मीडिया अधिकारी, डी.पी.एच.एन.ओ., जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एमएनडी, इलेक्ट्रोनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। ब्लाक स्तर से समस्त बीएमओ, बीपीएम, बीसीएम उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

गेहूं उपार्जन की अंतिम तिथि 15 मई तक

 

मंडला 6 अप्रैल 2023

                जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार रबी विपणन वर्ष 2023-24 अन्तर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 1 अप्रैल 2023 से 15 मई 2023 तक नियत की गई है। जिले में 53 उपार्जन केन्द्रों में से 457 किसानों ने ही स्लॉट बुक कराया गया है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य 2125/- प्रति क्विंटल नियत किया गया है। गेहूं विक्रय हेतु जिले की सहकारी संस्थाओं के उपार्जन केन्द्रों पर स्लॉट बुकिंग निःशुल्क किया जा रहा है, जो किसान अपनी उपज उपार्जन केन्द्रों पर विक्रय करना चाहते है, वे अपने नजदीकी उपार्जन केन्द्र का चयन कर सकते है। चयन की सुविधा उपार्जन पोर्टल के www.mpeuparjan.nic.in पर या स्वयं के मोबाईल से भी स्लॉट बुक कर सकते हैं। किसानों से आग्रह है कि स्लॉट बुकिंग करते समय एक बार ही उपार्जन केन्द्रों का चयन करें ताकि बार-बार निरस्त कराने की आवश्यकता न हो अन्यथा बार-बार निरस्त करने पर पात्रता नहीं रहेगी। जिले में 29 गोदाम स्तरीय केन्द्र बनाये गए है। ताकि केन्द्रों से कम से कम परिवहन करना पड़े। अतः जिले के किसान भाईयों से आग्रह है कि एफ.ए.क्यू. क्वालिटी की उपज लेकर ही उपार्जन केन्द्र पर आए ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न रहे। जिले के सभी खरीदी केन्द्रों को खरीदी की सम्पूर्ण तैयारी परखी, पंखा, छनना, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, पेयजल, बैनर, छाया, आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पेयजल संबंधी शिकायत के लिए दूरभाष क्रमांक 252443

 

मण्डला 6 अप्रैल 2023

      जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की कठिनाईयों के निराकरण के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक 07642-252443 है। कंट्रोल रूम में हेंडपंप तथा नल-जल योजनाओं के संचालन-संधारण से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जानकारी के अनुसार उपयंत्री सुमनरानी मरावी मोबाईल नंबर 9424976401 को कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह कंट्रोल रूम कार्यदिवसों में प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित रहेगा। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा कंट्रोल रूम के लिए कर्मचारियों की पालीवार ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम के लिए नियुक्त कर्मचारी जिले के किसी भी क्षेत्र से पेयजल समस्या संबंधी शिकायतों की पंजी संधारित करते हुए निराकरण के लिए कार्यपालन यंत्री तथा संबंधित सहायक यंत्री को सूचित करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बबैहा पुल आवागमन: 13 से चल सकेंगे समस्त प्रकार के वाहन

मंडला 6 अप्रैल 2023

                कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने 10 मार्च 2023 को जारी आदेश के अंतर्गत बरेला-मंडला मार्गखंड के अंतर्गत ग्राम बबैहा के निकट पूर्व में विद्यमान पुल पर सुरक्षा जांच का कार्य प्रारंभ होने व तदुपरांत आवश्यकतानुसार सुधार, मरम्मत, सुदृढ़ीकरण का कार्य संभावित होने के कारण बरेला-मंडला मार्गखण्ड के फूलसागर से नारायणगंज व्हाया बबैहा मार्ग को मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 सहपठित नियम 215 मध्यप्रदेश मोटरयान नियम 1994 के तहत 31 मार्च 2023 तक की अवधि के लिए समस्त प्रकार के वाहनों के आवागमन, यातायात हेतु फूलसागर से नारायणगंज व्हाया बबैहा मार्ग को प्रतिबंधित किया गया था। संभागीय प्रबंधक म.प्र. रोड डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन लि. जबलपुर के 31 मार्च 2023 के पत्र में लेख किया गया है कि बबैहा पुल का वांछित सुधार कार्य 31 मार्च 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

जारी आदेश के अनुसार बबैहा पुल से 1 अप्रैल से समस्त प्रकार के 2 पहिया वाहन, 5 अप्रैल से समस्त प्रकार के 3 पहिया वाहन जैसे कि ऑटोरिक्शा तथा भारवाहक, हल्के चार पहिया वाहन जैसे कि फेमिली अथवा पेसेंजर कार, 8 अप्रैल से समस्त प्रकार की मिनी बस तथा छोटे भारवाहक वाहन, 11 अप्रैल से समस्त प्रकार के पैसेंजर बस तथा छोटे ट्रक तथा 13 अप्रैल से बहु-धुरीय वाहनों सहित समस्त प्रकार के अधिकृत वैधानिक वाहनों के आवागमन/यातायात संचालित किया जाएगा। उक्त श्रेणी अनुसार निर्धारित दिनांक से वाहनों का आवागमन बबैहा पुल से प्रारंभ होगा, तब तक वाहनों की श्रेणी के अनुसार आवागमन पूर्व निर्धारित परिवर्तित मार्गों से संचालित होगा।

 

 

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने ’पानी पानी’ गीत और ’राम का राज्याभिषेक’ पुस्तक का विमोचन किया

Reva India News

उत्कृष्ट विद्यालय मंडला एवं नारायणगंज में मनाया गया प्रवेश उत्सव

Reva India News

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रामेश्वरम जाने वाले यात्रियों की सूची तैयार तहसील कार्यालयों के सूचना पटल पर चस्पा करने के निर्देश

Reva India News

1 comment

נערות ליווי באשקלון April 16, 2023 at 8:57 am

Good day! I just want to offer you a big thumbs up for your excellent information you have got here on this post. Ill be coming back to your blog for more soon.

Reply

Leave a Comment