Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शुभारंभ हुआ युवा मूर्तिकारों का रज़ा शिविर

शुभारंभ हुआ युवा मूर्तिकारों का रज़ा शिविर

 

रज़ा फाउण्डेशन दिल्ली के द्वारा मण्डला में युवा मूर्तिकारों का रज़ा शिविर का शुभारंभ हुआ जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रसिद्ध युवा मूर्तिकार शिरकत कर रहे हैं। इसका शुभारंभ मण्डला सांसद व केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने किया। फग्गन सिंह कुलस्ते ने युवा मूर्तिकारों से बातचीत कर इस कला की गहराई को जाना व रज़ा फाउण्डेशन द्वारा आयोजित ऐसे विभिन्न आयोजनों की सराहना करते हुए मूर्तिकार शिविर की भी सराहना किये। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन देश , विदेश में मण्डला का नाम रोशन करते हैं यह मण्डला के लिए गौरव का विषय है। सभी मूर्तिकारों से रूबरू होकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया ।मूर्तिकार धरम नेताम (बस्तर), जयपाल सिंह टेकाम ( अमरकंटक), उमेश कुमार नेताम ( खैरागढ़), दिनु घाटा (महाराष्ट्र), सब्बवरपु पी. एस. राव (आंध्र प्रदेश), दीपिका गौतम (दिल्ली), अशोक ब्रह्मा ( असम),जितेंद्र साहू ( रायपुर),करूणा सिदार ( रायगढ़), रामेश्वर प्रजापति (चित्रकूट) से उपस्थित हैं। इस मौके में जयदत्त झा, अनुराग चौरसिया व रज़ा फाउण्डेशन से शिविर के संयोजक योगेन्द्र त्रिपाठी, आशीष कछवाहा, मनोज द्विवेदी , दीपमणी खैरवार सहित अनेक कलाप्रेमी उपस्थित रहे। योगेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि यह शिविर 5 जुलाई से निरंतर 12 जुलाई तक चलेगी जिसमें मूर्तिकार पत्थर को तरासेंगे,साथ ही जिलेवासियों से इस शिविर में शामिल होने का आग्रह भी किया है।

Related posts

महत्वपूर्ण स्थलों पर संचालित करें दीदी केफे ग्रामीण आजीविका मिशन की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

कोविड संक्रमण से बचाव हेतु एडवायजरी

Reva India News

शासकीय माध्यमिक शाला आईटीआई मंडला में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न  

Reva India News

Leave a Comment