Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 19 जुलाई 2023

कलेक्टर ने किया 21 गोंड़ कलाकारों की चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

मंडला 19 जुलाई 2023

            कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने रजा कलावीथिका में आयोजित 21 गोंड़ कलाकारों की चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कलेक्टर ने चित्र प्रदर्शनी, चित्रकला कार्यशाला तथा कत्थक नृत्य कार्यशाला का अवलोकन किया। उन्होंने प्रतिभागियों से चर्चा करते हुए जिले की कला और संस्कृति को संरक्षित और संवर्धित करने का आव्हान किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश कछवाहा, रजा फाउंडेशन के सचिव संजीव चौबे सहित संबंधित उपस्थित रहे।

चित्रकारों से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने उनके प्रशिक्षण, लागत राशि, मार्केटिंग तथा लाभ आदि के संबंध में जानकारी ली। प्रसिद्ध चित्रकार सैयद हैदर रजा की रजा स्मृति पर आयोजित इस चित्र प्रदर्शनी में चंपाबाई श्याम, लोकेश्वरी उर्वेती, गीता कुशराम, अनीता कुशराम, जयंती कुशराम, सुषमा श्याम, जयंती उइके, मंदाकिनी, निशा श्याम, दुर्गेश्वरी श्याम, रामकुमार श्याम, राहुल श्याम, सुनील श्याम, चित्रकांत श्याम, मनोज तेकाम, अनुज तेकाम, रोशनी श्याम, निलेश कुशराम, फूलचंद धुर्वे, मिथलेश श्याम व छत्रवति कुशराम के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं।

रजा की पेंटिंग से सीखने की जरूरत

 

चित्रकला एवं कत्थक नृत्य कार्यशाला के प्रतिभागियों से चर्चा करते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि सैयद हैदर रजा की प्रत्येक पेंटिंग्स में एक संदेश रहता है। वर्तमान पीढ़ी को उनकी पेंटिग्स से सीखने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रतिभागियों का आव्हान किया कि वे जिले की कला और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में सहभागी बनें। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि वे अपने लक्ष्य पर फोकस करें। कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं को एमपी टूरिज्म द्वारा आयोजित होने वाले क्विज प्रतियोगिता के संबंध में भी जानकारी दी।

23 जुलाई तक होंगे विविध आयोजन

 

रज़ा स्मृति के अंतर्गत 20 से 23 जुलाई तक रज़ा कला वीथिका में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चित्रकला कार्यशाला, माटी पर रंग और छातों पर रंग का आयोजन किया गया है। 20 जुलाई 2023 की शाम 6 बजे रज़ा कला वीथिका में कथक नृत्यांगना रानू चंद्रौल के द्वारा कथक की प्रस्तुति दी जाएगी। 22 जुलाई की शाम 6 बजे झंकार भवन में अनवेषा महंत द्वारा सत्रिय नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

बीएलओ प्रशिक्षण हेतु मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त

मंडला 19 जुलाई 2023

            बीएलओ के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के संबंध में विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण के लिए अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार बिछिया विकासखंड के लिए एसके श्रीवास्तव सहा.प्राध्या., एसपी धूमकेती सहा.प्राध्या. एवं ओपी झारिया पुस्तकालय अध्यक्ष, घुघरी वि.खं. के लिए डीके रोहितास ग्रंथपाल, प्रवीण वर्मा मा.शि. एवं संजय सिंगौर मा.शि. एवं मवई विकासखंड के लिए अनिल गुप्ता प्राध्या., दिनेश चित्रीव सहा.प्राध्या. एवं रोहणी कोष्ठा सहा.प्राध्या. को आदेशित किया गया है। नारायणगंज विकासखंड के लिए डीके रोहितास ग्रंथपाल, नवीन तेकाम सहा.प्राध्यापक एवं भावसिंह दावर सहा. प्राध्यापक, बीजाडांडी विकासखंड के लिए अनिल गुप्ता प्राध्यापक, गुलबहार खान क्रीडा अधिकारी एवं विजेन्द्र चौरसिया प्राध्यापक तथा निवास विकासखंड के लिए एसके श्रीवास्तव सहा. प्राध्यापक, संजय पाठक क्रीडा अधिकारी एवं केएल धुर्वे सहा.प्राध्या. को आदेशित किया गया है। इसी प्रकार मंडला विकासखंड के लिए एसके श्रीवास्तव सहा.प्राध्या., एसएस ज्योतिषी सहा.प्राध्या. एवं आरएस धुर्वे सहा.प्राध्या., नैनपुर विकासखंड के डीके रोहितास ग्रंथपाल, अर्जनसिंह बघेल सहा.प्राध्या. एवं डॉ. राजेश मासटकर सहा.प्राध्या. तथा मोहगांव विकासखंड के लिए अनिल गुप्ता अध्यापक, विजेन्द्र चौरसिया प्राध्यापक एवं एसपी धूमकेती सहा.प्राध्या. को आदेशित किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

विकास पर्व के तहत आज सर्रा पिपरिया, मानिकसरा एवं बनेहरी में होंगे कार्यक्रम

मंडला 19 जुलाई 2023

            16 जुलाई से 14 अगस्त 2023 तक आयोजित होने वाले विकास पर्व के तहत् आज मंडला विधानसभा के सर्रा पिपरिया, बिछिया विधानसभा के बनेहरी एवं निवास विधानसभा के मानिकसरा में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों द्वारा विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।

मंडला विधानसभा के सर्रा पिपरिया में आयोजित कार्यक्रम सर्रापिपरिया, भैंसवाही, सगोनिया, ओहानी, सालीवाड़ा एवं गौराछापर पंचायतें सम्मिलित होंगी। इस कार्यक्रम के लिए नर्मदा पटेल पीसीओ को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। बिछिया विधानसभा के बनेहरी में आयोजित कार्यक्रम नाहरवेली, खजरी, जुनवानी एवं बनेहरी पंचायतें सम्मिलित होंगी। इस कार्यक्रम के लिए ज्ञानीसिंह मार्को पीसीओ एवं संदीप मिश्रा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार निवास विधानसभा के मानिकसरा में आयोजित कार्यक्रम मानिकसरा, बरौची, सांगवा, भटाडुंगरिया, बरगांव, लालपुर एवं खनौरा पंचायतें सम्मिलित होंगी। इस कार्यक्रम के लिए दिलीप मसराम पीसीओ को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

मास सर्वेलेंस कार्य व केम्प में कुल 272 लोगों की मलेरिया जांच

मंडला 19 जुलाई 2023

            राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यकम अंतर्गत प्रत्येक मलेरिया संभावित रोगियों, रोगियों की खोज, जांच एवं जांच उपरांत पॉजिटिव पाये गये रोगी को पूर्ण उपचार सुनिश्चित कराकर मलेरिया के संक्रमण को समाप्त करने तथा मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु जिले के मलेरिया प्रभावित चयनित विकासखण्ड मण्डला के उप स्वास्थ्य केन्द्र बाजा के समस्त ग्राम, विकासखण्ड नैनपुर के उपस्वास्थ्य केन्द्र भड़िया के समस्त ग्राम, विकासखण्ड मोहगांव के उप स्वास्थ्य केन्द्र बड़झर एवं मचला के समस्त ग्राम, विकासखण्ड बिछिया के उप स्वाथ्य केन्द्र खटोला, औरई, खटिया, चरगांव, बटवार, कन्हारीकला, सूरपाठी के समस्त ग्राम एवं विकासखण्ड मवई के उप स्वास्थ्य केन्द्र मानिकपुर के समस्त ग्रामों में 15 जुलाई 2023 से 31 जुलाई 2023 तक मलेरिया मास सर्वेलेंस कार्य/केम्प आयोजित किया किया जा रहा है।

18 जुलाई 2023 तक मास सर्वेलेंस कार्य/केम्प में कुल 272 लोगों की मलेरिया जांच की गई, जिसमें मलेरिया रोगी की संख्या निरंक पाई गई। कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। बुखार आने पर तुरंत खून की जांच कराऐं और अगर जांच में मलेरिया पॉजिटिव निकलता है तो चिकित्सक, आशा, हेल्थ वर्कर द्वारा दिये गए पूर्ण उपचार लें। ग्रामवासियों से अपील की गई है कि मास सर्वेलेंस कार्य/केम्प में खून की जांच करावें एवं मलेरिया नियंत्रण/उन्मूलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

 

 

 

 

 

 

 

व्यापारियों को नो सिंगल यूज, नो पॉलीथीन, थर्माकोल का उपयोग एवं भंडारण न करने की दी गई समझाईश

मंडला 19 जुलाई 2023

            नगरपालिका सीमा क्षेत्रांतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथीन के प्रतिबंध हेतु अधिसूचना का प्रकाशन करने के साथ ही “नो सिंगल यूज नो पॉलीथीन अभियान” संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 19 जुलाई को सुपर मार्केट, हागगंज बाजार, फल विक्रेताओं एवं किराना दुकानों में जाकर व्यापारियों को नो सिंगल यूज नो पॉलीथीन, थर्माकोल का उपयोग एवं भंडारण न करने की समझाईश दी गई। साथ ही व्यापारियों पर प्रतीकात्मक चालान की कार्यवाही की गई जिसके तहत 1900 रूपये का चालान काटा गया। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। नगरवासियों एवं व्यापारियों से अपील की गई है कि नो सिंगल यूज नो पॉलीथीन का उपयोग एवं भंडारण न करें। साथ ही बाजार आते समय कपड़े के थैले का उपयोग करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लेखा प्रशिक्षण हेतु आवेदन 21 तक

मंडला 19 जुलाई 2023

            शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर में संभाग के समस्त शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिये लेखा प्रशिक्षण का नवीन सत्र 1 अगस्त 2023 से प्रारंभ हो रहा है। संभाग के समस्त कार्यालय प्रमुखों के अधीन कार्यरत नियमित लिपिक वर्गीय कर्मचारी जो म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति हेतु उल्लेखित अनिवार्य अर्हता पूरी करते हैं एवं सहायक ग्रेड-3 के पद पर एक वर्ष की लगातार सेवा पूरी कर ली हों, वे आवेदन कर सकते हैं।

प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र 21 जुलाई 2023 की शाम 5 बजे तक कार्यालय प्राचार्य शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर में जमा किये जा सकेंगे। उक्त प्रशिक्षण शासकीय कर्मचारियों के लिये निःशुल्क है एवं अर्धशासकीय, निगम, मंडल एवं निकाय के कर्मचारियों को म.प्र. शासन द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण शुल्क 2 हजार रूपए का चालान सत्र में प्रवेश होने पर अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

Related posts

स्व.श्री श्यामलाल जी धुर्वे- एक समर्पित राजनेता

Reva India News

जिला आपदा कमांड एवं कंट्रोल सेंटर स्थापित करने समिति गठित

Reva India News

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 89 आवेदकों की समस्या

Reva India News

Leave a Comment