विधानसभा आम निर्वाचन-2023
समाचार
मतगणना प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करें – डॉ. सिडाना
रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर्स का प्रशिक्षण संपन्न
मंडला 22 नवम्बर 2023
विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत जिले के बिछिया, निवास एवं मंडला विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 3 दिसंबर 2023 को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंडला में संपन्न होगी। मतगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर्स का प्रशिक्षण जिला योजना भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि मतगणना कार्य में रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर्स की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। संबंधित अधिकारी आयोग के दिशा निर्देशों को बारीकी से समझें और उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस प्रशिक्षण में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, सीएल वर्मा, हुनेन्द्र घोरमारे सहित संबंधित उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर्स मतगणना के लिए संबंधित अधिकारियों के मध्य कार्य का विभाजन करें। गणना अभिकर्ताओं के नियुक्ति की कार्यवाही कर उनका प्रशिक्षण आयोजित करें तथा उन्हें निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराएं। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम रखें। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर मोबाईल प्रतिबंधित रहेगा। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डॉ. टीपी मिश्रा एवं डॉ. श्रीकांत श्रीवास्तव द्वारा गणना अभिकर्ता की नियुक्ति, गणना अभिकर्ता का प्रवेश एवं बैठक व्यवस्था, मतगणना कक्ष में प्रवेश की पात्रता, मतगणना कक्ष में वीडियोग्राफी सीसीटीवी, मतगणना कक्ष में गोपनीयता बनाएं रखे जाने के संबंध में एवं मतगणना हेतु अन्य विविध व्यवस्थाएं, ईवीएम मशीनों में मतों की गणना, डाक मतपत्रों की गणना, मतगणना के बाद ईवीएम की सीलिंग इत्यादि बिंदुओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

विधानसभा आम निर्वाचन-2023
समाचार
बाल विवाह की रोकथाम हेतु कंट्रोल रूम स्थापित
मंडला 22 नवम्बर 2023
बाल विवाहों की रोकथाम के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला तथा जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। जिनमें बाल विवाह से संबंधित जानकारी दूरभाष या शिकायत पत्र के माध्यम से दी जा सकती है।
इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला स्तर पर वन स्टॉफ सेंटर (07642-252699) पर स्थापित कंट्रोल रूम के लिए मधुलिका उपाध्याय प्रभारी प्रशासक को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिनका मोबाईल नंबर 9131670364 है। इसी प्रकार विकासखंड स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम में संबंधित परियोजना अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। मंडला एवं बिछिया में अनूप नामदेव मो.नं. 9977094310, नैनपुर में रेखा सैयाम मो.नं. 8103890508, मवई में ओमकार सिंह मसराम मो.नं. 8959888724, घुघरी एवं मोहगांव में श्याम सिंह ठाकुर मो.नं. 6260610481, निवास एवं बीजाडांडी में मनीषा तिवारी मो.नं. 7415222031 तथा नारायणगंज में संजीव मोहार मो.नं. 9424788160 को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कीर्तिक स्नान के 19 वर्ष पूर्ण होने पर अग्रवाल परिवार ने किया गौं दान
मण्डला। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अक्षय नवमी पर गौं दान सैया दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नर्मदा जी वार्ड निवासी श्रीमति हेमलता अग्रवाल पत्नि श्री गोवर्धन प्रसाद अग्रवाल जो कि 19 वर्षो से कार्तिक स्नान पूजन पाठ कर रही थी जिन्होंने पूर्ण आहूती के साथ गौदान सैया दान किया। धर्मगुरू पं इन्द्रमणी पाठक के सनिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जहां विधि विधान से पूजन अर्चन करते हुए गांै दान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण को माल्यार्पण करते हुए भजन संध्या की। इस दौरान उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए पं इन्द्रमणी पाठक ने कहा कि पूजन कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी का पूजन किया जाता है इसे कुष्मांड नवमी और अक्षय नवमी भी कहा जाता है इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा कर घी का दीपक लगाकर वृक्ष की 21 परिक्रमा कर कच्चा सूत लपेटा जाता है इसके बाद आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन किया जाता है और आंवले को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है आंवला नवमी इस बार रवियोग में आई है

इसलिए आंवले का पूजन करने से अक्षय धन के भंडार भरने की प्रबल संभावना है। धार्मिक मान्यता है कि आंवला नवमी स्वयं सिद्ध मुहूर्त भी है इस दिन दान, जप व तप सभी अक्षय होकर मिलते हैं अर्थात इनका कभी क्षय नहीं होता है भविष्य, स्कंद, पद्म और विष्णु पुराण के मुताबिक इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है पूजा के बाद इस पेड़ की छाया में बैठकर खाना खाया जाता है मान्यता है कि ऐसा करने से हर तरह के पाप और बीमारियां दूर हो जाती है इस दिन किया गया तप, जप, दान इत्यादि व्यक्ति को सभी पापों से मुक्त करता है तथा सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला होता है। आंवला नवमी के दिन भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा का खास महत्व है। इस दौरान परिजन के साथ मित्र एवं महिला मंडल उपस्थित रहा।

