Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 22 दिसम्बर 2023

स्ट्रीट वेंडर्स को स्वनिधि से समृद्धि योजना से जोड़ें – श्रेयांश कूमट

समीक्षा बैठक में प्रभारी कलेक्टर के निर्देश

मंडला 22 दिसम्बर 2023

                स्वनिधि से समृद्धि योजना की समीक्षा करते हुए प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने निर्देशित किया कि स्ट्रीट वेंडर्स को स्वनिधि से समृद्धि योजना से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करें। संबंधित विभाग आपस में समन्वय कर योजना के क्रियान्वयन में प्रगति लाएं। इस संबंध में उन्‍होंने सभी हितग्राहियों की सोशल प्रोफाईल 15 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

प्रभारी कलेक्टर श्री कूमट ने निर्देशित किया कि स्वनिधि से समृद्धि योजना के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभान्वित पथ विक्रेताओं के परिवार के सदस्यों को भारत सरकार की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री जनधन, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन, जननी सुरक्षा, प्रधानमंत्री वंदना तथा भारत निर्माण श्रमिकों का पंजीयन योजना से लाभान्वित किया जाना है। बैठक में श्री कूमट ने पथ विक्रेताओं के परिवार के सदस्यों के सर्वे कार्य के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि योजना के संबंध में पोर्टल पर सभी आवश्यक प्रविष्टियाँ समय पर त्रुटिरहित तरीके से पूर्ण करें। इस संबंध में कम्प्यूटर ऑपरेटर्स का चिन्हांकन करें उन्हें प्रशिक्षण भी प्रदान करें। बैठक में सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

शासकीय कार्यालयों में दिलाई सुशासन की शपथ

मंडला 22 दिसम्बर 2023

                अटल बिहारी बाजपेई के जन्म दिवस 25 दिसंबर के एक दिन के पूर्व 24 दिसंबर को ’सुशासन दिवस’ मनाया जाता है। 23 एवं 24 दिसंबर को शासकीय अवकाश होने के कारण सभी शासकीय कार्यालयों में 22 दिसम्बर 2023 को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने जिला पंचायत ने सुशासन की शपथ दिलाई। इसी प्रकार संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालयों के अधिकारियों-कर्मचारियों को कलेक्टर अरविंद सिंह ने सुशासन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम मण्डला, ऋषभ जैन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा में दी जा रही योजनाओं की जानकारी

वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित करने हो रही कार्यवाही

मंडला 22 दिसम्बर 2023

                प्रत्येक पात्र व्यक्ति को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए उसे लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की गई है। 22 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के ग्राम पड़रिया एवं नेवसाबहेरा, बीजाडांडी में मानिकसरा एवं बरगांव, मवई में जमगांव एवं मेढ़ा, मोहगांव में मचला एवं पिपरिया रैयत, नैनपुर में भालीवाड़ा एवं चिरईडोंगरी, नारायणगंज विकासखंड के अमदरा एवं मझगांव, मंडला विकासखंड के बढ़ार एवं मालीमोहगांव पंचायत पहुंची जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नमंच तथा खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा शासन के विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलाव से संबंधित अनुभव साझा किए गए। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण किया गया। शासन की विविध योजनाओं के तहत वंचित हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें लाभ दिलाने की कार्यवाही की गई। कार्यक्रम में उपस्थितजनों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयों का वितरण किया गया।

आज 14 पंचायतों में पहुँचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा 23 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के ग्राम हर्राभाट एवं कोको, बीजाडांडी में सांगवा एवं भटाडुंगरिया, मवई में छपरतला एवं घोंटा, मोहगांव में बोड़ासिल्ली एवं मुंगवानी, नैनपुर में चीचगांव एवं चमरवाही, नारायणगंज विकासखंड के बम्हनी एवं परतला, मंडला विकासखंड के मानादेई एवं खापाकला पंचायत पहुंचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अनन्तिम सूची

मण्डला 22 दिसंबर 2023

                परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना घुघरी द्वारा आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु चयन किए गए आवेदकों की अनन्तिम सूची का प्रकाशन किया गया है। आंगनवाड़ी केन्द्र मदनपुर-2 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए वरीयता क्रम में सरस्वती धूमकेती प्रथम, अभिलाषा मरावी द्वितीय तथा अनीता मरावी तृतीय स्थान पर हैं। आंगनवाड़ी केन्द्र ददरगांव-1 में कार्यकर्ता पद के लिए वरीयता क्रम में यशोदा उद्दे प्रथम, इन्द्रावती कुम्हरे द्वितीय तथा विमला मार्को तृतीय हैं। आंगनवाड़ी केन्द्र ईश्वरपुर-1 में कार्यकर्ता के लिए वरीयता क्रम में कामती मरावी प्रथम, अनुसुईया धुर्वे द्वितीय तथा ज्ञानवती मरावी तृतीय स्थान पर हैं। आंगनवाड़ी केन्द्र खुड़िया-1 में कार्यकर्ता पद के लिए वरीयता क्रम में तामेश्वरी उईके प्रथम, रातरानी मरकाम द्वितीय तथा आस्ती मरकाम तृतीय स्थान पर हैं। इसी प्रकार आंगनवाड़ी केन्द्र छिवलाटोला में मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए वरीयता क्रम में भारती नंदा प्रथम, सुहागवती मरकाम द्वितीय तथा ललिता भवेदी तृतीय स्थान पर हैं। आंगनवाड़ी केन्द्र डोंगरमंडला-2 में सहायिका हेतु वरीयता क्रम में अंकिता नरते प्रथम, चैनवती नेताम द्वितीय तथा रमली परते तृतीय हैं। इसी प्रकार आंगनवाड़ी केन्द्र मांगा-1 में सहायिका के लिए वरीयता क्रम में मनीषा मरावी प्रथम, फूलवती उर्वे द्वितीय तथा नीतू परते तृतीय स्थान पर हैं। अधिकृत सूची परियोजना कार्यालय के सूचनापटल पर देखी जा सकती है। संबंधित सूची में 28 दिसंबर 2023 तक दावा आपत्ति कार्यालीन समय पर परियोजना ऑफिस घुघरी पर प्रस्तुत किया जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

पदस्थी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज कराएं अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारियों के नाम

मंडला 22 दिसम्बर 2023

                फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 जारी किया गया है जिसके तहत 1 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर पुनरीक्षण की गतिविधियां संपादित की जा रही हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. द्वारा समस्त शासकीय कर्मचारी अर्द्धशासकीय संस्था, सार्वजनिक उपक्रम में कार्यरत शत प्रतिशत अधिकारी, कर्मचारियों के नाम पदस्थी विधानसभा क्षेत्र में दर्ज कराकर निर्धारित प्रारूप में प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इस संबंध में समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित करें कि आपके अधीनस्थ कार्यरत शत प्रतिशत अधिकारी, कर्मचारी अपने नाम उनकी पदस्थी विधानसभा क्षेत्र में अनिवार्य रूप से दर्ज करा लें। किसी अधिकारी, कर्मचारी का नाम पदस्थी विधानसभा क्षेत्र से अन्यत्र दर्ज होने की स्थिति में उन्हें संबंधित बीएलओ से संपर्क कर अथवा वोटर हेल्पलाईन ऐप, वोटर पोर्टल वेबसाईट के माध्यम से वर्तमान कार्यरत विधानसभा क्षेत्र में नाम दर्ज कराने हेतु निर्देशित करें तथा आपके अधीनस्थ कार्यरत समस्त अधिकारी, कर्मचारियों के नाम पदस्थी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज करा लिये जाने के संबंध में संलग्न प्रारूप में प्रमाण-पत्र इस कार्यालय को 10 जनवरी 2024 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करावें। उक्त कार्य की समीक्षा समय-सीमा की बैठक में भी की जायेगी।

 

 

 

 

 

 

 

ठण्ड से बचाव हेतु एडवाईजरी

मंडला 22 दिसम्बर 2023

                प्रत्येक वर्ष दिसंबर से फरवरी के महीने में शीत लहर का अधिक प्रभाव रहता है शीत लहर, बारिश, कोहरा आदि द्वारा प्रभावित करने वाले मौसम संबंधी खतरों के रूप में उभर रहे हैं। विश्व मौसम विज्ञान संगठन के अनुसार वैश्विक तापमान में विभिन्न मौसमों के दौरान काफी भिन्नताएं सामने आ रही हैं और उसका प्रभाव पर्यावरण, स्वास्थ्य, कृषि, पशुधन, आजीविका, सामाजिक अर्थव्यवस्था और अन्य संबध्द क्षेत्रों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। ठण्डे में वातावरण का तापमान कम होने (शीत लहर) के कारण मानव स्वास्थ्य पर अनेक विपरीत प्रभाव जैसे सर्दी जुखाम, बुखार, निमोनिया, त्वचा रोग, फेफड़ों में संक्रमण, हाइपोथर्मिया अस्थमा, एलर्जी होने की आशंका बन जाती है, यदि समय पर नियंत्रण न किया जाए तो, उस स्थिति में मृत्यु भी हो सकती है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इन प्रभावों से बचाव हेतु शरीर को सूखा रखें। शरीर की गर्माहट बनाएं रखने के लिए अपने सिर, गर्दन, नाक, कान, हाथ और पैर की उंगलियों को पर्याप्त रूप से ढकें। टोपी, हैट, मफलर तथा आवरण युक्त एवं जल रोधी जूतों का प्रयोग करें। सिर को ढकें क्योंकि सिर के उपरी सतह से शरीर की गर्मी की हानि होती है। यथासंभव घर के अंदर रहें और ठंडी हवा बारिश से संपर्क को रोकने के लिए अनिवार्य होने पर ही यात्रा करें। रोग प्रतिरोध क्षमता में वृद्धि के लिए विटामिन सी से भरपूर ताजे फल और सब्जियां खाएं। गर्म तरल पदार्थ नियमित रूप से पिए, जिसमें शरीर में गर्मी बनी रहेगी। बुजुर्ग नवजात शिशु गर्भवती माताऐं बीमार व्यक्ति तथा बच्चों का अधिक ध्यान रखें क्योंकि उन्हें शीत ऋतु के प्रभाव होने की आशंका अधिक रहती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसम्बर को

मंडला 22 दिसम्बर 2023

                राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसम्बर 2023 को आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर उपभोक्ताओं को जागरूक करने हेतु जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मण्डला के सभाकक्ष में 24 दिसम्बर 2023 को दोपहर 12 बजे से उपभोक्ता हितों पर जानकारी एवं समस्याओं के निराकरण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

 

 

 

डीजे संचालकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
.
रैली निकाल नारेबाजी कर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन  

 


                                          मण्डला। शुक्रवार को महिष्मति साऊड एसोसिएशन के कार्यकर्ता के द्वारा बैगा-बैगी चौंक से रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि उन्हें साऊड सिस्टम बजाने पर लगाए गए प्रतिबंध पर शासन के नियानुसार छूट दी जाए। महिष्मति साऊड एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रिहोत्री ने बताया कि  हम सभी साऊड संचालक शिक्षित बेरोजगार है मण्डला शहर में रोजगार के साधन मौजूद नहीं है सभी साऊड सर्विस से ही अपने परिवार का पालन पोषण करते है इस तरह से अचानक साऊड के प्रतिबंध से हम सभी का परिवार भूखे मरने जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। मांग है कि नियमों में संशोधन कर साऊड सिस्टम में छूट प्रदान की जावे  जिससे हम अपने परिवार का पालन पोषण कर सके।

 

Related posts

आंगनवाड़ी केन्द्र खैरी में बच्चों को सिखाई स्वच्छता की गतिविधियां  

Reva India News

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 21 फरवरी 2024

Reva India News

Leave a Comment