नर्मदा घाटों में चलाया गया स्वच्छता अभियान
मण्डला 17 फरवरी 2024
शनिवार को संगम एवं रपटाघाट सहित नर्मदा जी के विभिन्न घाटों में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान संचालित किया गया। इस दौरान घाटों में बिखरी हुई अपशिष्ट सामग्रियों को एकत्र कर उनके विनिष्टीकरण की कार्यवाही की गई। रपटाघाट को नगरपालिका परिषद द्वारा फायरब्रिगेड से धुलवाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नर्मदा जी के घाटों को स्वच्छ रखने की समझाईश दी गई। अभियान के दौरान मंडला नगर की सड़कों एवं प्रमुख चौराहों पर भी बिखरी सामग्रियों को भी हटाया गया। स्वच्छता के इस विशेष अभियान में मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद राजेन्द्र चौधरी तथा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।

4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
मंडला 17 फरवरी 2024
पहलसिंह ग्राम डोभी निवासी की 9 सितंबर 2023 को पानी में डूबने से मुत्यु हो जाने के कारण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निवास द्वारा मृतक के निकटतम वारसान के रूप में सुक्कोबाई को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन कार्यशाला 19 फरवरी को
मण्डला 17 फरवरी 2024
जिले में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन अंतर्गत जिला स्तरीय सिकलसेल पीओसीटी की विधि को समझने एवं जनजागरूकता हेतु कार्यशाला 19 फरवरी को दोपहर 12 बजे महाराजपुर में आयोजित किया गया है।

