Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वैश्य संगठन के सदस्यों से निरंतर संवाद एवं संपर्क से होगा विस्तार युवा प्रकोष्ठ की बैठक में बनीं रणनीति

 

मण्डला। वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई मण्डला की युवा ईकाई की बैठक शनिवार को होटल उत्सव में आयोजित की गई। इस बैठक में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विकास डागा संभागीय अध्यक्ष जितेन्द्र देव गुप्ता, प्रदेश महामंत्री युवा प्रकोष्ठ अतुल चौरसिया, जिला अध्यक्ष नितिन राय, महिला प्रकोष्ठ  जिला महामंत्री हेमलता जैन, जिला मीडिया प्रभारी नीरज अग्रवाल मुख्य रूप से   उपस्थित रहे। उपस्थितियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री डागा ने चर्चा के दौरान कहा कि वैश्य महासम्मेलन अब वटवृक्ष हो चुका है उसकी शाखाएं जिले से पचंायत तक में पहुंच चुकी है

वैश्य समाज के घटक समाज के साथ जनहितकारी कामों के साथ ही संगठन की मजबूती एकता पर लगाताार काम कर रहा है प्रदेश अध्यक्ष पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता के दिशा-निर्देश पर संगठन तेजी से आगे बढ़ रहा है उन्होंने युवाओं से आग्रह किया की वे जनहित के कामों के साथ सामाजिक गतिविधियां और समाज उत्थान के लिए भी काम करें इस दौरान संगागीय अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि जिंदगी का खेल कांफिडेंस से ही है हमें अपने कल की चिंता करना है आने वाली पीढी का भविष्य सुरक्षित करना है इसके लिए वैश्य संगठन का विस्तार संगठित और सक्रिय रूप से करने की जरूरत है समाज के लोगों को समाज के प्रति आत्मीय भाव वैश्य बंधुओं की सुरक्षा का भाव पैदा करना उनके हितों की रक्षा करना हमारा सबका दायित्व है श्री गुप्ता ने कहा कि किसी भी वैश्य बंधु का संकट मेरा संकट है ऐसा भाव जागृत करना संगठन के सभी सदस्यों के मन में होना चाहिए। संगठन के सदस्यों से निरंतर संवाद एवं संपर्क से संगठन से विस्तार होगा क्योंकि समाज की रक्षा समाज का संगठन ही कर सकता है। वहीं प्रदेश महामंत्री युवा प्रकोष्ठ अतुल चौरसिया कहा कि हमे अपने व्यापार के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी के लिए विचार करना है क्योंकि वैश्य समाज के अनेक तरह के आक्रमण हो रहे हैं।

इसलिए सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में हमें मजबूती के साथ खड़ा होना पड़ेगा। यह बैठक आत्मीय और पारिवारिक वातावरण का भाव बनाने का आयोजन है समाज के गरीब लोगों को मदद कर उनके व्यापार को खड़ा करना हमारा भाव होना चाहिए। आने वाली पीढी को पूंजी के साथ संस्कार और सुरक्षा देने का काम हमें करना होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता इन्द्रेश बब्बल  खरया ने कहा कि वैश्य वर्ग के सभी घटक एकजुट होकर समाज के साथ-साथ देश सेवा में लगे देश के सभी वैश्य बंधु वैश्य होने पर गर्व महसूस करें। उन्होंने कहा कि ईश्वर का दिया कभी अल्प नहीं होता बीच में जो छूटे वह संकल्प नहीं होता हार को जीवन से दूर रखिये क्योंकि जीत को कोई विकल्प नहीं होता। वहीं जिला अध्यक्ष नितिन राय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक मूल एक वृक्ष हमारी शाखाएं अनेक हैं संकल्प और समर्पण के साथ समाज के हितों को ध्यान में रखकर निरंतर संगठन का विस्तार हमारी कार्यपद्वति होना चाहिए  कहा कि जिले सहित सभी तहसीलो में संगठन का कार्य सक्रियता के साथ चल रहा है इस अवसर पर संघटनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री हेमलता जैन ने कहा कि वैश्य महासम्मेलन में महिला ईकाई की भूमिका और कार्य गतिविधियों से उपस्थितजनों को अवगत कराया। वहीं युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सोमिल रावत ने युवा प्रकोष्ठ की गतिविधियों से अवगत कराते हुए सदस्यता की जानकारी दी। वहीं जिला प्रभारी युवा प्रकोष्ठ अमन अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने की बात कहीं। इस दौरान शोभित रावत, सक्षम राय, आशीष राठौर, मेहुल चक्रवर्ती, सूर्य निगम, आयुष पड़वार, वंश निगम, प्रथमेश मोदी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोमिल रावत, अखिलेश सोनी, इन्द्रेश बब्बल खरया सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं बिछिया तहसील अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ शोभित रावत ने बैठक समापन के बाद उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related posts

आज निवास अस्पताल में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर  

Reva India News

रोल प्रेक्षक 7 नवंबर को मंडला जिले में आयेंगे

Reva India News

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बच्चों को सुरक्षित रखने एवं जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment