Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कक्षा 5वी में 98.31 तथा 8वी में 94.74 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण कक्षा पांचवी के परिणाम में प्रदेश स्तर पर जिले को तीसरा स्थान

मंडला 23 अप्रैल 2024

राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा बोर्ड पैटर्न पर संपन्न हुई कक्षा पांचवी एवं आठवीं का परीक्षा परिणाम विभाग के पोर्टल पर निर्धारित लिंक द्वारा जारी किया गया। कक्षा 5वी के परिणाम में 98.31 प्रतिशत के साथ मंडला जिले को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार कक्षा 8वी के परिणाम में 94.74 प्रतिशत के साथ मंडला जिले ने प्रदेश स्तर पर आठवा स्थान हासिल किया है। घोषित परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने सफल छात्र-छात्राएं, पालकगण, शिक्षक तथा संबंधित अधिकारियों को बधाई दी है।

इस संबंध में जिला शिक्षा केन्द्र के सहायक परियोजना समन्वयक शेषमणी गौतम ने बताया कि कक्षा 5वी की परीक्षा में मंडला जिले से 16703 विद्यार्थी शामिल हुए थे जिनमें से 16420 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। जिले का परीक्षा परिणाम 98.31 प्रतिशत रहा है। जिले के 33.60 प्रतिशत विद्यार्थियों ने ए अथवा ए+ ग्रेड प्राप्त किया है। इसी प्रकार कक्षा 8वी की परीक्षा में मंडला जिले से 16732 विद्यार्थी शामिल हुए थे जिनमें से 15852 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। जिले का परीक्षा परिणाम 94.74 प्रतिशत रहा है। जिले के 34.98 प्रतिशत विद्यार्थियों ने ए अथवा ए+ ग्रेड प्राप्त किया है।

Related posts

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक उदय चौक में विराजमान भगवान गणेश जी की आरती में हुए शामिल मंडला 17 सितंबर 2024

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 5 जुलाई 2022

Reva India News

रोजगार मेले में 6 दिव्यांगों को मिले नियुक्ति पत्र 243 पंजीयन, 189 का प्रारंभिक चयन, जिला स्तरीय रोजगार मेला संपन्न

Reva India News

Leave a Comment