Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अतिवृष्टि तथा ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के अल्पकालीन फसल ऋण मध्यकालीन ऋण में परिवर्तित

मंडला 11 जून 2024

जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें अतिवृष्टि तथा ओलावृष्टि से हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए 14 ग्रामों में अल्पकालीन फसल ऋण 2 वर्षों के लिये तथा 77 ग्रामों में अल्पकालीन फसल ऋण को 3 वर्षाे के लिये मध्यकालीन ऋण में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रबी वर्ष 2023-24 में जिले में अतिवर्षा, ओलावृष्टि के कारण 91 ग्रामों में 2531 कृषकों की गेहूं, अलसी, चना, बटरा, मूंग, उड़द एवं सब्जी की फसल प्रभावित हुई थी। जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में अल्पकालीन फसल ऋण को मध्यकालीन फसल ऋण में परिवर्तित किये जाने का निर्णय लिया गया है जिसमें 14 ग्रामों में अल्पकालीन फसल ऋण 2 वर्षों के लिये तथा 77 ग्रामों में अल्पकालीन फसल ऋण को 3 वर्षों के लिये मध्यकालीन ऋण में परिवर्तित किया जाएगा।

Related posts

पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा गुरूवार को पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए  

Reva India News

पटवारी को निलंबित करने के लिए विरोध पर जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

Reva India News

31 जनवरी को दान पेटी कार्यालय नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट माहिष्मती घाट में खोला जाएगा  

Reva India News

Leave a Comment