Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला जेल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मंडला 21 जून 2024

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर मण्डला एवं जिला जेल मण्डला में योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एस0के0 जोशी, जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रवीण कुमार सिन्हा, विशेष न्यायाधीश शचीन्द्र श्रीवास्तव, प्रथम जिला न्यायाधीश सुबोध कुमार विश्वकर्मा, जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रवीण कुमार सिन्हा, न्यायिक मजिस्‍ट्रेट यश भारती, पतंजली योग पीठ से राकेश गुप्ता, आर0पी0 उपाध्याय वरिष्ठ योग शिक्षक एवं न्यायिक कर्मचारीगण और अधिवक्तागण उपस्थित थे।

इसी प्रकार जिला जेल मण्डला में आयोजित योग शिविर कार्यक्रम न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम यश भारती, जेल अधीक्षक संजय सहलाम, ब्रम्हकुमारी आश्रम से योग शिक्षक दीदी, जेल स्टॉप एवं बंदियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश शचीन्द्र श्रीवास्तव ने सभी को योग के महत्व बताते हुए कहा कि योग प्राचीन भारत का हिस्सा रहा है। चिंता, अवसाद जैसी मनोवैज्ञानिक और मानसिक समस्याएं मानवता के लिए सबसे बड़ी चुनौती है हम इन समस्याओं को योग के माध्यम से कुछ हद तक कम कर सकते हैं। वहीं योग करने से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। हमें योग को अतिरिक्त काम के तौर पर नही लेना है हमें योग को जानना है और जीना है, अपनाना है जब हम लोग योग को जीने लगेंगे तब योग दिवस हमें योग करने का नही बल्कि अपने स्वास्थ्य, सुख, शांति का जश्न मनाने का माध्यम बन जायेगा। योग मानव को निरोग जीवन जीने का विश्वास दे रहा है।

Related posts

टीएल, जनसुनवाई तथा सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें – डॉ. सिडाना समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

आयकर रिटर्न के लिए जमा करें जरूरी दस्तावेज

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सप्ताह भर होंगे विविध आयोजन

Reva India News

Leave a Comment