Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने पैडी ट्रांसप्लांट विधि के धान रोपा का अवलोकन किया द्वारका प्रसाद पटेल जगनाथर में बना समृद्ध किसान

मंडला 27 जून 2024

मंडला जिले के किसान धान रोपाई के लिए पैडी ट्रांसप्लांट विधि को अपना कर उन्नत पद्धति से खेती कर रहे हैं। इससे किसानों के उत्पादन में 15 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है। ग्राम पंचायत जगनाथर के किसान श्री द्वारका प्रसाद पटेल ने अपने खेत में पैडी ट्रांसप्लांट विधि से खेती करने के लिए धान का रोपा लगाया है। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने गुरूवार को ग्राम जगनाथर में किसान द्वारका प्रसाद पटेल के खेत में पहुंचकर पैडी ट्रांसप्लांट विधि से लगाए गए धान रोपा का अवलोकन किया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को इसी पद्धति से खेती करने के लिए प्रेरित करें। इस विधि से खेती कर किसान कम लागत में अधिक फसल तैयार कर मुनाफा कमा सकता है। इससे किसानों को धान फसल का समर्थन मूल्य भी प्राप्त होगा। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को पैडी ट्रांसप्लांट विधि से खेती करने के लिए प्रशिक्षण दें जिससे इस विधि का लाभ अधिक से अधिक किसान उठा सकें। इस विधि से रोपाई करने पर ज्यादा मजदूरों की जरूरत नहीं पड़ती है। रोपाई का काम भी मशीन के माध्यम से जल्द ही पूरा हो जाता है।

 

इससे श्रम और धन दोनों की बचत होती है। किसान द्वारका प्रसाद पटेल ने बताया कि उसने अपने खेत में पैडी ट्रांसप्लांट विधि से खेती करने के लिए हाईब्रिड धान का रोपा लगाया है। इसके बाद वह मशीन के माध्यम से खेतों में रोपाई का काम करेगा। उन्होंने बताया कि धान की रोपाई करने के बाद वह कृषि विभाग के अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर जैविक खाद और दवाईयों का उपयोग करेगा। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व वह परंपरागत पद्धति से खेती करता था,

 

 

परंपरागत पद्धति खेती करने में कम उत्पादन होता था और लागत भी अधिक लगती थी। उसने बताया कि एक दिन वह कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और पैडी ट्रांसप्लांट विधि से खेती करने के बारे में जानकारी ली, जिससे वह इस विधि को अपनाकर अपने खेतों में फसलों की पैदावार बढ़ा सके। उन्होंने बताया कि वह पिछले 2 वर्ष से कृषि विभाग के मार्गदर्शन में पैडी ट्रांसप्लांट विधि से खेती कर रहा है। उसे इस विधि से खेती करने पर 15 प्रतिशत फसल उत्पादन में बढ़ोत्तरी हुई। इस विधि से खेती करके वह बहुत प्रसन्न है। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि मधु अली, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसी सरौते सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

मंडला पुलिस की पहल ने बदला 15 युवाओं का भविष्य ग्रामीण युवाओं को मिला एल एंड टी कंपनी में सम्मानजनक रोजगार नियुक्ति पत्र हाथों में आते ही खिल उठे चेहरे बिछिया क्षेत्र के युवाओं ने नई जिंदगी की ओर बढ़ाया कदम

Reva India News

28 को टाऊनहॉल में जिला स्तरीय रोजगार मेला

Reva India News

100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान

Reva India News

Leave a Comment