Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिलाओं से संबंधित विषयों पर आयोजित किया गया शिविर

मंडला 28 जून 2024

हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन के 100 दिवसीय जागरूकता अभियान अंतर्गत 24 जून 2024 से 28 जून 2024 जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला केंद्रित मुद्दों पर जागरूकता और पहुंच बढ़ाने के मिशन शक्ति के तहत संकल्प हब फॉर एम्पावरमेन्ट ऑफ वुमेन अंतर्गत शिविर में गर्भवती, धात्री एवं अन्य महिलाओं आदि की जानकारी दी गई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का उद्देश्य समझाते हुये सभी को लिंग परीक्षण न किये जाने एवं यदि कोई करता है तो उसको मिलने वाली सजा के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में बताया गया कि किस प्रकार से भारत सरकार बच्चियों का लिंगानुपात बढ़ाकर बच्चियों को शिक्षित करके उनको स्वरोजगार एवं रोजगार में जोड़कर देश के सामाजिक आर्थिक विकास में महिलाओं की भूमिका सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। कानून के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बच्चों को स्कूल ड्रॉप आउट न होने दें। वन स्टॉप सेन्टर (सखी) में घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को पुलिस सहायता, परामर्श सहायता, घरेलू घटना रिपोर्ट, चिकित्सा एवं आश्रय दी जाने वाली सेवाओं एवं हेल्पलाईन नंबर आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी तथा वन स्टॉप सेंटर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने किया शिक्षा विभाग मण्डला का औचक निरीक्षण  

Reva India News

जिले में अब तक 964.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

108 संजीवनी एम्बूलेन्स का हुआ शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिखाई हरी झंड़ी

Reva India News

Leave a Comment