Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ आज आरडी कॉलेज में होगा कार्यक्रम

मंडला 13 जुलाई 2024

रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला का मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के 54 महाविद्यालयों के साथ कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में उन्नयन किया गया है। इन महाविद्यालयों का शुभारंभ केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इन्दौर से 14 जुलाई 2024 को दोपहर 1:30 बजे वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा।

जिला स्तर का कार्यक्रम रानी दुर्गावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला में आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रदेश सरकार की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके वर्चुअली शामिल होंगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा सुना जाएगा। रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर मंडला को प्रधानमंत्री ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा प्राप्त होने से महाविद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा। कॉलेज में नवीन संकाय खोले जाने के साथ ही स्नातकोत्तर कक्षाएं भी प्रारंभ की जाएंगी तथा निर्माण कार्य भी कराएं जाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों के लिए बस सेवा प्रारंभ की जाएगी।

Related posts

सीएम हेल्पलाइन: कलेक्टर ने सभी विभागों को एक सप्ताह में ‘ए ग्रेड’ लाने के दिए निर्देश स्कूल-आंगनबाड़ी जर्जर भवनों में न चलें, मत्स्य-उद्यानिकी में क्लस्टर अप्रोच अपनाएं: कलेक्टर धोटे नैनपुर में करंट से मौत पर सख्ती, एसडीएम से मांगी जांच रिपोर्ट, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Reva India News

अतिथि शिक्षकों के पदों के लिए पैनल तैयार करने अंतिम तिथि 24 जुलाई

Reva India News

अशासकीय विद्यालय नवीन व मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन 10 तक

Reva India News

Leave a Comment