Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हरियाली अमावस के उपलक्ष्य में शांतिधाम में किया गया पौधरोपण

मंडला 4 अगस्त 2024

नवांकुर संस्था सह ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति निवारी सेक्टर नैनपुर द्वारा हरियाली अमावस के उपलक्ष्य एवं ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति निवारी द्वारा शांति धाम प्रांगण निवारी में आम के 3, अमरूद के 2, बेल के 2, जामुन के 2 और गुलमोहर के 2 इस प्रकार 11 पौधों का रोपण किया गया एवं पूर्व में रोपित पौधों को संरक्षित किया गया।

समिति द्वारा विगत 4 वर्ष से पंचायत एवं ग्रामीणजन की सहभागिता से प्रत्येक वर्ष हरियाली अमावस की पुण्य तिथि में विशेष रूप से पौधारोपण किया जाता रहा है। इस वर्ष नवांकुर संस्था सह ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा शांति धाम में ही 100 पौधों की नर्सरी तैयार एवं संरक्षित की गई है।

Related posts

स्वागत रैली में हुआ नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष आशु जैन का जगह-जगह स्वागत

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 8 जून 2023

Reva India News

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराएं  

Reva India News

Leave a Comment