Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिछिया व नैनपुर के ग्रामों में किया प्रचार

मंडला 10 अगस्त 2024

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जारी प्रचार रथ के माध्यम से विकासखण्ड बिछिया के ग्राम कपोट बेहरा, राता, झांगुल, डुंगरिया, उमरिया रैयत, उमरिया माल में एवं विकासखण्ड नैनपुर के ग्राम कामता, टाटरी रैयत, मानेगांव, पाड़ीवाड़ा, तूरूर, मल्धा, बन्धा, सगोनिया में ग्रामवासियों को जल का महत्व, जल की उपलब्धता, जल का दोहन एवं शुद्ध जल पीने के लिए प्रचार प्रसार किया गया। इस दौरान लोगों को व्यक्तिगत तथा सामुदायिक स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ पानी को उबालकर व छानकर पीने की सलाह दी जा रही है। साथ ही ग्राम के जल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन किया जा रहा है तथा एफटीके किट का वितरण किया जा रहा है।

Related posts

समर्थन मूल्य पर गेहूं का विक्रय करने के लिये किसान पंजीयन 7 मार्च तक

Reva India News

जल जीवन मिशन के तहत आमजन को जागरूकता रथ के माध्यम से किया जा रहा जागरूक

Reva India News

ऑडिट कार्य 100 प्रतिशत कराने पर जिले का प्रदेश में दूसरा स्थान सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग ने किया सम्मानित

Reva India News

Leave a Comment