Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया

मंडला 29 अगस्त 2024

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार यादव ने विद्यार्थियांे को मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व पर बात की तथा जीवन में खेलों के महत्व को समझाया। प्रभारी प्राचार्य ने छात्र छात्राओं को अपनी अभिरुचि के अनुरूप खेलों में सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया। राजकुमार सिंगौर ने विद्यार्थियों को खेल के माध्यम से कैरियर निर्माण से संबंधित जानकारी दी। डॉ. विजय मौर्य ने खेलों के प्रोत्साहन हेतु शासन की नीति पर बात की। महाविद्यालय में शतरंज, कुर्सी दौड़, मनोरंजनात्मक खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. घनश्याम झारिया, डॉ. शोभना पटैल, डॉ. गरिमा छाबड़ा, संदीप चौरसिया, संतोष नंदा और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

आईटीआई में रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 16 जून

Reva India News

आजीविका समूहों की दीदियां कर रहीं सड़क मरम्मत का कार्य

Reva India News

मुख्यमंत्री श्री चौहान का मंडला हेलीपेड पर किया गया आत्मीय स्वागत

Reva India News

Leave a Comment