Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एडीएम श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने अहमदपुर में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया

मंडला 4 सितंबर 2024

अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने बुधवार को उप तहसील अंजनिया अंतर्गत ग्राम पंचायत अहमदपुर में आयोजित ’’आरोग्यम मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री ऋषभ जैन सहित जिला, जनपद एवं पंचायत स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। अपर कलेक्टर ने उपस्थित लोगों को आयोजित शिविर का लाभ उठाने को कहा। मंडला जिले की ग्राम पंचायतों में उक्त शिविर का आयोजन प्रत्येक बुधवार और शनिवार को विस्तृत कार्ययोजना बनाकर किया जाएगा। जिससे इन शिविरों का लाभ अधिक से अधिक हितग्राही व नागरिक उठा सकें। आयोजित शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, आमजन समुदाय को पंचायत स्तर पर भी उपलब्ध होगी। इन शिविरों का आयोजन स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से किया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, लेब जांच, स्वास्थ्य परामर्श और आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। आयोजित शिविरों की मॉनिटरिंग करने के लिए सेक्टर ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, सीएचओ, एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिससे आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सफल हो सके और इसका लाभ अधिक से अधिक हितग्राही व नागरिक उठा सकें।

Related posts

ग्रेडिंग मंथ की शिकायतों के साथ 50 दिवस की शिकायतों पर भी फोकस करें – कलेक्टर

Reva India News

घर-घर जाकर कर रहे लोगों की जांच नारायणगंज सिंघनपुरी के रिकसाटोला में किया रैपिड फीवर सर्वे

Reva India News

मार्ककॉपी तैयार करने तथा ईव्हीएम कमिशनिंग संबंधी प्रशिक्षण आज

Reva India News

Leave a Comment