Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन 9 सितंबर को

मंडला 7 सितंबर 2024

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसी सरौते ने जानकारी दी कि प्रसव पूर्व देखभाल की गुणवत्ता एवं कव्हरेज को बढ़ावा देने तथा हाईरिस्क महिलाओं की जांच, निदान एवं परामर्श सेवाएं के कव्हरेज में सुधार की दृष्टि से प्रत्येक माह की 9 एवं 25 तारीख (अवकाश होने पर अगले कार्य दिवस) को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में किया जाता है।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा महिला चिकित्सकों की स्वास्थ्य केन्द्रवार ड्यूटी लगाते हुए संबंधितों को निर्धारित तिथियों में आवंटित संस्था में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, एचआरपी क्लीनिक का आयोजन कर समस्त गर्भवती महिलाओं की आवश्यक जांच एवं उपचार करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

वोटर आईडी नहीं होने पर पहचान के रूप में उपयोग में आएंगे ये दस्तावेज

Reva India News

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिपं सीईओ का जैन समुदाय के द्वारा सम्मानित किया गया

Reva India News

एसडीएम मंडला ने बिना परमिट संचालित बसों को जप्त कर यातायात थाना के सुपुर्द किया

Reva India News

Leave a Comment