Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने 86 लाख की लागत से बने वनमंडल कार्यालय का लोकार्पण किया

मंडला 14 सितंबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने शनिवार को 86 लाख की लागत से बने नवनिर्मित वन मंडल कार्यालय मंडला का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मंडला जिले के लिए नव निर्मित वन मंडल कार्यालय एक सौगात के रूप में मिली है। यह कार्यालय भव्य सुव्यवस्थित साफ सुथरा और सुंदर है। इस कार्यालय में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए पृथक से कक्ष बनाए गए हैं। जिससे वन विभाग के कार्यों और विकास योजनाओं को गति मिलेगी। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने इस दौरान वन मंडल कार्यालय में वन मंडलाधिकारी कक्ष, तेंदूपत्ता शाखा कक्ष, आवक जावक कक्ष, अतिथि कक्ष, स्टोर रूम, स्टेनो शाखा, मानचित्रकार शाखा, व्यय शाखा, संरक्षण/न्यायालयीन प्रकरण शाखा स्थापना शाखा और अंकेक्षण/उत्पादन शाखा, मुख्य लिपिक कक्ष का अवलोकन किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सुश्री शशि पटेल, जिला भाजपा मंत्री श्रीमती अनिता तिवारी, श्री असीम श्रीवास्तव प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख भोपाल, डॉ. यू.के. सुबुद्धि प्रधान वन संरक्षक विकास भोपाल, श्री कमल अरोरा वन संरक्षण मध्यवृत जबलपुर, श्री निथ्यानन्दम एल. वन मंडलाधिकारी पश्चिम सामान्य वन मंडल मंडला सहित वन विभाग का अमला मौजूद था।

Related posts

कलेक्टर ने किया नर्मदा घाटों तथा निचली बस्तियों का निरीक्षण सुरक्षा तथा राहत शिविर के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

Reva India News

सकारात्मक मर्दानगी/पुरुषत्व विषय पर संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ

Reva India News

प्रथम दिवस जिले में एक भी नामांकन नहीं

Reva India News

Leave a Comment