Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कान्हा टाईगर रिजर्व के द्वारा वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 1 अक्टूबर से प्रारंभ किया जाएगा

मंडला 25 सितंबर 2024

क्षेत्र संचालक कान्हा टाईगर रिजर्व मंडला ने बताया कि वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह वर्ष 2024 के अवसर पर कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला के द्वारा विभिन्न जनजागरूकता के कार्यक्रमों का आयोजन 1 अक्टूबर 2024 से 7 अक्टूबर 2024 तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामान्यजनों में वन्यप्राणी संरक्षण हेतु जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से सम्पूर्ण राज्य में एक पर्व के रूप में मनाए जाने वाला कार्यक्रम है। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला के कार्यालय में वन्यप्राणी संरक्षण से संबधित गतिविधियों का आयोजन किया जावेगा। इस सप्ताह के दौरान मण्डला, महाराजपुर (शहरी क्षेत्र) के विद्यालय/महाविद्यालय स्तर पर चित्रकला, निबंध, पोस्टर निर्माण, रंगोली, क्विज, भाषण, फेन्सी ड्रेस, प्रस्तुति, बर्ड/तितली वाचिंग, फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जावेगा। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान एवं बफर जोन वनमण्डल में परिक्षेत्र स्तर पर स्थित ग्रामों में भी उपरोक्त प्रतियोगिताएं संपादित कराई जाएगी और विजेता छात्र/छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया जायेगा। इस दौरान आम जनता में वन्यप्राणी संरक्षण की चेतना जागृत करने हेतु इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मिडिया का भी उपयोग किया जावेगा।

Related posts

माँ के बाद आँगनबाड़ी ही बच्चों की प्रथम पाठशाला है – मंत्री श्रीमती उइके सिंहवाहिनी वार्ड में नवीन आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण

Reva India News

ग्राम कजरवाड़ा में चोरी की घटना के बाद योजना पुनः सुचारु रूप से संचालित

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वच्छता पखवाड़े के समापन कार्यक्रम में देंगे विकास की अनेक सौगातें

Reva India News

Leave a Comment