Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर श्री कंग ने की भेंट

ब्रिटेन और प्रदेश के बीच व्यापार तथा निवेश बढ़ाने की संभावनाओं पर हुई चर्चा

 

मंडला 30 सितंबर 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर श्री हरजिंदर कंग ने मुख्यमंत्री निवास में भेंट कर मध्यप्रदेश से ब्रिटेन को निर्यात और प्रदेश में निवेश बढ़ाने के संबंध में चर्चा की। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश, ब्रिटेन को प्र-संस्कृत खाद्य पदार्थों और कृषि उत्पादों का महत्वपूर्ण निर्यातक है। मध्यप्रदेश से कपड़ें व तैयार वस्त्रों, फार्मास्यूटिकल्स और प्लास्टिक उत्पादों व पैकेजिंग सामग्री का भी निर्यात किया जाता है। चर्चा में निर्यात को बढ़ाने तथा प्रदेश में आईटी, खाद्य प्र-संस्करण, परिधान, ऑटोमोबाईल, स्वास्थ्य, अक्षय ऊर्जा और पर्यटन के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल में आगामी 7-8 फरवरी 2025 को होने जा रही इन्वेस्ट मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर श्री कंग को आमंत्रित भी किया।

Related posts

बढ़ार एवं खुर्सीपार में लगाया गया निःक्षय शिविर

Reva India News

भारतीय रेल सर्विसेस के प्रशिक्षु अधिकारियों का भ्रमण। 

Reva India News

बारिश के पहले करें आवश्यक तैयारियाँ – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment