Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समाज की सभी महिलाओं की सुरक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है – संपतिया उइके पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मैराथोन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मंडला 10 अक्टूबर 2024

मंडला पुलिस द्वारा संचालित ’मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान के तहत म.प्र. शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मैराथोन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस लाईन से दौड़ प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्टेडियम ग्राउंड में समाप्त हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, डीएफओ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा सहित स्कूली, छात्र-छात्राओं और पुलिस बल ने सहभागिता की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम ने उपस्थित लोगों को महिला सम्मान के लिए शपथ दिलाई।

पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि ’मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान का उद्देश्य समाज की महिलाओं और बालिकाओं को स्वस्थ व सुरक्षित रहने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पुलिस विभाग द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को महिलाओं की सुरक्षा के लिए सजग करना है। समाज की सभी महिलाओं की सुरक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने इस अभियान की विस्तार से जानकारी दी।

Related posts

ग्राम पंचायत टिकरिया में प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण हुआ

Reva India News

हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास एवं जुर्माना

Reva India News

सांसद श्री कुलस्ते ने जिला प्रशासन को 16 श्रीमद्भगवत गीता भेंट की

Reva India News

Leave a Comment