Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने दयोदय पशु सेवा सदन में गौवंशों को लड्डू प्रासन कराया

मंडला 3 नवंबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते के द्वारा गौ रक्षा वर्ष 2024-25 के तहत शनिवार को दयोदय पशु सेवा सदन आमानाला में आयोजित जिला स्तरीय गौवर्धन पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर अहीर नृत्य कर उनका स्वागत किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गौवंशों को अपने हाथ से लड्डू और प्रसाद खिलाये। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, नगरपालिका मंडला उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य व सभापति (संचार एवं संकर्म) श्री शैलेष मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री जेपी यादव सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी और पत्रकारगण मौजूद थे। आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने गौसेवक श्री दिलीप चंद्रौल, श्री रेणु कछवाहा, श्री हीरालाल रैदास, पशुपालक श्री रामनारायण बर्वे, पशु चिकित्सक डॉ. पीके जोशी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मंत्री जी और सांसद जी को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर कृष्ण और राधारानी बने बाल कलाकारों का अभिनंदन किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पौधे भेंट कर मंत्री श्रीमती संपतिया उईके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का स्वागत किया।

Related posts

कलेक्टर एवं एसपी ने किया हेलीपेड का निरीक्षण  

Reva India News

प्रसिद्ध चौगान मढ़िया पहुँचे कलेक्टर  

Reva India News

राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर व एसपी ने किया विस्तृत निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment