Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

न्यायोत्सव – विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन संपन्न हुआ

मंडला 6 नवंबर 2024

प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय अंजनिया ने बताया कि व्यवहार न्यायालय कनिष्ठ खंड भुआ बिछिया के द्वारा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के तत्वाधान में शासकीय महाविद्यालय अंजनिया जिला मंडला में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत विधिक जागरूकता से संबंधित विषयों पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मीनल गजबीर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भुआ बिछिया, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. एनके हरदहा, कार्यक्रम संयोजक डॉ. घनश्याम झारिया, पैरालीगल वालेंटियर श्री तारेंद्र झारिया, न्यायिक स्टॉफ श्री दुर्गेश राणे, श्री मुकेश महोबिया तथा समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण भुआ बिछिया एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भुआ बिछिया द्वारा महाविद्यालय के संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को सांत्वना पुरुस्कार प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर श्री राजकुमार सिंगौर डॉ. विजय मौर्य, डॉ. गरिमा छाबड़ा, डॉ. शोभना पटेल, श्री संतोष नंदा का सहयोग प्राप्त हुआ।

Related posts

भारत ज्योति ने मोंटफोर्ट व ब्रेन चाइल्ड ने नेहरू शाला को दी मात  अंतर शालेय बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Reva India News

कर्मचारी कल्याण कोष के प्रकरणों में सीएमएचओ का अभिमत लें – कलेक्टर जिला स्तरीय सहकारी समिति की बैठक में निर्देश

Reva India News

*एम पी फार्मासिस्ट एशोसिएशन प्रदेश पदाधिकारियो की बैठक संपन्न हुई।जबलपुर*

Reva India News

Leave a Comment