Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

मंडला 12 नवंबर 2024

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। 74 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निकराकरण किया। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई में ग्राम बेरटोला निवासी हंसी बाई ने अनुग्रह सहायता की राशि का भुगतान करने के संबंध में, ग्राम प्रेमपुर निवासी रिंकू बैरागी ने आवास हेतु भूमि आवंटित करने के संबंध में, ग्राम बांझडीह निवासी नानसिंह ने जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ दिलाने के संबंध में, ग्राम चोबा निवासी रामसाय मरावी ने सीमांकान कराने के संबंध में, ग्राम बरगवां निवासी विपत लाल पद्रों ने बैटरी वाली ट्रायसाइकिल प्रदान कराने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

Related posts

होम आईसोलेट पॉजीटिव मरीज की मॉनीटरिंग के संबंध में निर्देश जारी

Reva India News

कान्हा टाईगर रिजर्व,मंडला के अंतर्गत वनमंडल स्तरीय समितियों की खेलकूद प्रतियोगिता

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके नपा अध्यक्ष और कलेक्टर ने विद्यार्थियों को कान्हा नेशनल पार्क के विजिट के लिए ले जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया  

Reva India News

Leave a Comment