Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जेल घाट में किया गया श्रमदान

मंडला 23 नवंबर 2024

पुण्य सलिल माँ नर्मदा के जल तथा तटों को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से नमामि नर्मदे सेवा अभियान के अंतर्गत नर्मदा जी के घाटों की सफाई सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की पहल पर शनिवार को जेल घाट में वृहद स्तर पर श्रमदान किया गया। जेल घाट को स्वच्छ रखने के लिए जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, स्थानीय नागरिक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों ने सम्मिलित रूप से श्रमदान किया। जेल घाट में काई तथा एकत्र मिट्टी को श्रमदान के माध्यम से हटाया गया। साथ ही जेल घाट में उपस्थित लोगों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए उन्हें नगर तथा नर्मदा के घाटों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, नगर पालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, शासकीय अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकारगण, समाजसेवी एवं स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों तथा आम नागरिकों ने सहभागिता की। जिला प्रशासन के आव्हान पर श्रमदान के माध्यम से नर्मदा जी के जल और तट को स्वच्छ रखने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Related posts

कलेक्टर ने दस्तक अभियान के शिविर में बच्‍चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया मंडला जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में दस्तक अभियान जारी

Reva India News

जिले में मिले 53 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

सेक्टर ऑफिसर्स एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आज

Reva India News

Leave a Comment