Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया सीवरेज लाईन के कार्य का निरीक्षण

मंडला 4 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मंगलवार को जिला मुख्यालय के उदय चौक, सराफा बाजार, बुधवारी सहित अन्य वार्डों में निर्माणाधीन सीवरेज लाईन के कार्य का निरीक्षण किया। सिंघवाहिनी वार्ड एवं आजाद वार्ड में चल रहे सड़क के डाम्हलीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने कहा की गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण कार्य करें। उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर से सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि कचरा वाहन का समय निर्धारित करते हुए प्रत्येक वार्डों का भ्रमण कराएं। वार्डों को साफ सुथरा रखें। उन्होंने कहा कि कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही करें। बिजली के खम्बे को व्यवस्थित करें। कलेक्टर ने वार्डवासियों से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर आशुतोष ठाकुर, सीएमओ नगर पालिका गजानन नाफड़े सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जिले में अब तक 1397.2 मिमी वर्षा दर्ज

Reva India News

जिला पुरातत्व कार्यालय का किया गया निरीक्षण

Reva India News

17 दिसम्बर से दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण का हुआ शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment