Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित हुआ

मंडला 7 दिसंबर 2024

प्रशासक वन स्टॉप सेंटर ने बताया कि एकलव्य गुरूकुल कम्प्यूटर सेंटर मण्डला जिला मण्डला में कार्यस्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न रोकने और सुरक्षा हेतु जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिले में हम होंगे कामयाब कार्यक्रम सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रोहित बड़कुल के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके तहत शनिवार को जागरूकता सत्र के दौरान पुलिस विभाग से उप निरीक्षक श्री शिव नारायण उपाध्याय के द्वारा डायल 100 का प्रयोग और साईबर सुरक्षा से जुड़े कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न से संबंधित अपराधों और उनसे जुड़े कानूनों और अपराधों के बारे में बताया गया। वन स्टॉप सेंटर प्रशासक मधुलिका उपाध्याय के द्वारा कार्यस्थल पर पीड़ित महिलाओं के लिये शी.बॉक्स पोर्टल के उपयोग से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यस्थल पर महिलाओं के लिये सुरक्षित वातावरण किस प्रकार बनाया जा सकता है।

आंतरिक समिति का गठन अनिवार्य है इसलिये महिलाओं की सुरक्षा हेतु समिति में महिलाओं को भी शामिल किया गया है। 10 या 10 से अधिक काम करने वाले कर्मचारियों जिसमें महिला शामिल हो तो एक पीठासीन अधिकारी, 2 सदस्य कर्मचारियों में से ही जो महिलाओं के हितों के प्रति सामाजिक कार्य का अनुभव रखते हों और एक सदस्य गैर सरकारी संगठन का बाहरी व्यक्ति हो सकता है। जहां पर आंतरिक समिति का गठन 10 से कम कर्मचारी होने के कारण नही किया जा सकता वहां स्थानीय समिति के द्वारा शिकायत दर्ज की जा सकती है। घरेलू कर्मकार के मामले में स्थानीय समिति मामला दर्ज करने पर 7 दिनों के भीतर पुलिस को शिकायत भेजेगी जो लिखित में होगा। घटना की तारिख से 3 माह के अंदर शिकायत दर्ज किया जाना आवश्यक है। इस संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान गोपनीयता का ध्यान रखा जाता है। उक्त शी.बॉक्स अंतर्गत की जाने वाली कार्यवाही को विस्तार से जागरूकता सत्र में उपस्थित प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर के समस्त कर्मचारी एवं सेंटर के संचालक मनीष मरावी और शिक्षक जागेश्वर मर्सकोले उपस्थित रहे।

Related posts

स्व-सहायता समूहों को जोड़ते हुए उद्यानिकी फसलों को प्रोत्साहित करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने किया मोहगांव विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण

Reva India News

हानिकारक पटाखों के निर्माण, भण्डारण, परिवहन, विक्रय व उपयोग आदि पर प्रतिबंध के आदेश

Reva India News

प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिक भागीदारी के लिए निर्देश जारी

Reva India News

Leave a Comment