Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय नशामुक्त समिति की बैठक संपन्न

मंडला 16 दिसंबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला योजना भवन में जिला स्तरीय नशामुक्त समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें नशामुक्त जिला बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि नशे से बचाव के लिए प्रभावी प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जहां से नशा उपलब्ध हो रहा है उन्हीं स्थानों चिन्हित कर उन पर पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा कड़ी कार्यवाही करें। इस दौरान कलेक्टर ने शपथ भी दिलाई। बैठक में जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, आशुतोष ठाकुर, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग रोहित बड़कुल सहित समस्त एसडीएम तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया का निरीक्षण किया मरीजों से की चर्चा, वार्डों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Reva India News

उत्तम ट्रेडर्स पेटेगांव का उर्वरक विक्रय लाइसेंस निरस्त

Reva India News

नारायणगंज में खिलौना बैंक का हुआ शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment