Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

धान खरीदी की शिकायत निराधार पाई गई  

मंडला 21 दिसंबर 2024

जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में मनमाने तरीके से धान खरीदी संबंधी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से शिकायतकर्ता कृषक रंजीत पटेल, उमाकांत पटेल निवासी सिमरहा एवं जगत मर्सकोले निवासी सुर्खी के द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति टाटरी द्वारा संचालित धान उपार्जन केन्द्र इन्द्री की शिकायत की गई थी। उक्त संबंध में जांचकर्ता उपार्जन केन्द्र इन्द्री के नोडल अधिकारी द्वारा बताया कि जांच के दौरान कृषकों से संपर्क किया गया जिसमें कृषकों द्वारा कहा गया कि हमारी धान तौली जा चुकी है और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जो शिकायत हुई है वह हमारे द्वारा धान की यथा स्थान में खाली न करने के कारण व धान तुलाई की अंतिम तिथि की जानकारी न होने के कारण भूलवश हुई है जबकि शिकायतकर्ता उमाकांत पटेल की धान खरीदी केन्द्र में तुलाई के लिए आई नही है। जांच के दौरान उपार्जन केन्द्र में उपस्थित अन्य कृषकों से पूछताछ की गई जिसमें से किसी भी कृषक द्वारा असंतुष्टी का दावा पेश नहीं किया गया और न ही पैसों के लेन-देन की बात स्वीकार की गई। उक्त शिकायत निराधार पाई गई है।

Related posts

मंडला अनुविभाग के लिए कोविड से संबंधित दिशा-निर्देश एसडीएम ने जारी किए आदेश

Reva India News

’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 9 अक्टूबर को

Reva India News

कलेक्टर ने किया महाराजपुर मुख्य सड़क का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment