Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रथम विश्व ध्यान दिवस का आयोजन पुलिस लाईन ग्राउंड में किया गया

मंडला 21 दिसंबर 2024

प्रथम विश्व ध्यान दिवस का आयोजन जिला प्रशासन एवं पुलिस बल द्वारा पुलिस लाईन ग्राउंड में किया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 दिसंबर को ध्यान दिवस घोषित किया है। इसका उद्देश्य मानव कल्याण को मानसिक, भावनात्मक, शारीरिक, आध्यात्मिकता को बढ़ावा देना है। ध्यान दिवस भारत की सांस्कृतिक विरासत और मानव कल्याण में भूमिका को वैश्विक मंच प्रदर्शित करता है। ध्यान केवल स्थिर बैठना नहीं है, ध्यान में असंभव कार्य भी संभव हो रहे हैं। यह हथियार उठाए बिना युद्धों को समाप्त कर रहा है। जंगल व नदियाँ जीवंत हो रही हैं। यह आक्रोश को करूणा में, भय को आशा में बदल रहा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, सीओ सीआरपीएफ श्री सारंग, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, डीएफओ पुनीत गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, एसडीएम मंडला सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष ठाकुर सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

शासकीय आईटीआई मंडला में अप्रेंटिसशिप मेला 2 जुलाई को

Reva India News

सुदूर ग्राम अंचलों में चलित पुस्तकालय का हो रहा आगमन  

Reva India News

रोजगार मेले में 116 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित  

Reva India News

Leave a Comment