Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा ने निर्माणाधीन संयुक्त तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया

मंडला 27 दिसंबर 2024

कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन संयुक्त तहसील कार्यालय मंडला का निरीक्षण किया। संयुक्त तहसील कार्यालय में अधिकारी कक्ष, रिकार्ड रूम, कर्मचारी कक्ष, सभाहॉल, न्यायालय कक्ष सहित अन्य कक्षों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने संयुक्त तहसील कार्यालय के उक्त निर्माण कार्यों को समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए। संयुक्त तहसील कार्यालय में विद्युत, नल कनेक्शन, पेंट पुट्टी, दरवाजे, खिड़की लगाने सहित अन्य कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने को कहा गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, सहायक कलेक्टर आकिप खान, नायब तहसीलदार श्री हिमांशु भलावी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

नर्मदा किनारे आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब के खिलाफ दबिश, 15.34 बल्क लीटर मदिरा जब्त

Reva India News

पवन लिल्हारे एक वर्ष के लिए जिलाबदर

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान: सीईओ जिला पंचायत ने रामनगर में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

Reva India News

Leave a Comment