Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डीएलसीसी की बैठक संपन्न

मंडला 30 दिसंबर 2024

सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट की अध्यक्षता में जिला स्तरीय डीएलसीसी की बैठक आयोजित की गई जिसमें रोजगारमूलक योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड तथा बैंक लिंकेज आदि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में एलडीएम सुजय कुमार, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रबंधक (एलडीओ) श्री विनय मोरे, जिला प्रबंधक नाबार्ड देवब्रत पाल सहित संबंधित विभागों के प्रमुख एवं सभी बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने कहा कि रोजगारमूलक योजनाओं के प्रकरणों में बैंकर्स सकारात्मक रूख अपनाते हुए उन्हें नियमानुसार स्वीकृति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप स्वरोजगार संबंधी योजनाओं के तहत प्राप्त प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान करते हुए उनमें ऋण वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों के फॉलोअप करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं, एसएचजी लिंकेज, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वनिधि योजना, उद्यम क्रांति योजना, बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, आचार्य विद्यासागर योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना आदि के संबंध में विस्तार से समीक्षा की।

Related posts

समग्र स्वच्छता का नवाचार: वॉश ऑन व्हील्स केबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने दिखाई थी हरी झंडी

Reva India News

जनपद मंडला के सीईओ का 2 दिवस तथा एसडीओ पीएचई के 5 दिवस का वेतन काटने के निर्देश

Reva India News

हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

Reva India News

Leave a Comment