Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपर कलेक्टर ने की 26 जनवरी की तैयारियों की समीक्षा

मंडला 23 जनवरी 2025

अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने की 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमामय रूप से सुनिश्चित कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पुख्ता करें। आयोजन के संबंध में जिन विभागों को जिम्मेदारियां प्रदान की गई है वे सभी निर्धारित समय से पूर्व अपनी तैयारियाँ पूर्ण कर लें। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा एवं श्री जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ और श्री आशुतोष ठाकुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अपर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि मार्चपास्ट की बेहतर तैयारी कराएं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में थीम तथा गुणवत्ता का ध्यान रखें। शासन की प्राथमिकता की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की थीम पर झाकियाँ तैयार करें। अपर कलेक्टर ने परेड, पार्किंग व्यवस्था, बेरीकेटिंग, पेयजल, स्वागत, विद्युत, बैठक व्यवस्था तथा गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किए जाने आदि के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों सीएमओ मंडला श्री गजानंद नाफड़े, होमगार्डस, विटनरी श्री यूएस तिवारी और पीआईयू श्री जेपी पटले को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Related posts

प्रशासन आपके द्वार : ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी

Reva India News

वर्चुअल जॉब फेयर का आयोजन 8 जुलाई को  

Reva India News

आयुष्मान कार्ड बनाकर लें आयुष्मान भारत ‘’निरामयम’’ योजना का लाभ पात्र परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख तक के इलाज की पात्रता

Reva India News

Leave a Comment