Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नेत्र ज्योति अभियान शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण  

मंडला 30 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने उप स्वास्थ्य केन्द्र में नेत्र ज्योति अभियान के अंतर्गत मोहगांव के सिंगारपुर में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर और एसडीएम घुघरी ने स्वयं का नेत्र परीक्षण कराया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्रामवासी का नेत्र परीक्षण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि शिविर का लाभ उठावें स्वयं एवं परिवारजनों का नेत्र परीक्षण अवश्य कराएं। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर्स को मोतियाबिंद तथा अन्य प्रकार के नेत्र व्याधियों से ग्रसित मरीजों को चिन्हित करने तथा समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, एसडीएम घुघरी आकिप खान, सीईओ जनपद पंचायत मोहगांव अजीत वर्मा, सहायक यंत्री राहुल मंडराहा सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 12 जुलाई 2023

Reva India News

केंद्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया भूमिपूजन

Reva India News

महिलाओं की औद्योगिक गतिविधियों में सफलता उनकी सामर्थ्य का परिचायक हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य शासन महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 850 एमएसएमई इकाइयों को 275 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण बहनों का आशीर्वाद और शुभकामनाएं भाईयों के लिए सदैव फलदायी रही मुख्यमंत्री डॉ. यादव को महिला उद्यमियों ने बांधी राखी 99 इकाइयों का लोकार्पण और 12 इकाइयों का किया वर्चुअली भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव महिला उद्यमी सम्मेलन में हुए शामिल

Reva India News

Leave a Comment