Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आजाद वार्ड में बनेगा अटल बिहारी वाजपेयी पार्क पीएचई मंत्री संपतिया उईके ने किया भूमिपूजन

2 फरवरी 2025, मंडला

नगर के आजाद वार्ड में अटल बिहारी वाजपेयी पार्क बनाया जायेगा। रविवार को मध्यप्रदेश की पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने भूमिपूजन कर इसकी शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में लोगों को हमेशा यह समस्या रहती है कि बच्चों के खेलने-कूदने तथा अन्य को घूमने-फिरने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होता। पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी हमेशा आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करने की दिशा में काम करते थे। उनके नाम पर बनने वाले इस पार्क से वार्ड के आमजन की समस्या दूर होगी और उन्हें सुविधा होगी। इसके लिए वार्ड के लोग काफी समय से मांग कर रहे थे। इस अवसर पर मंडला नगर पालिका परिषद अध्‍यक्ष विनोद कछवाहा, मंडला नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, प्रफुल्ल मिश्रा, नगर पालिका सीएमओ मंडला गजानन नाफड़े सहित अन्य गणमान्यजन एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नवीन आँगनबाड़ी केन्द्र बर्राटोला का निरीक्षण किया

Reva India News

कान्हा टाइगर रिज़र्व से बाघ को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व (नौरादेही) के लिए रवाना किया गया

Reva India News

Leave a Comment