Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में पूर्व तैयारी जरूरी – कलेक्टर  

मंडला 10 फरवरी 2025

जिला आपदा प्रबंधन कार्यशाला रानी दुर्गावती महाविद्यालय के ऑडीटोरियम में सोमवार को आयोजित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाढ़, अतिवृष्टि, संक्रामक रोग, आग आदि आपदाएं आकस्मिक रूप से हमारे सामने आती हैं, इसके लिए हमें पहले से ही सतर्क रहते हुए एक टीम के रूप में इनसे निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। हमें प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ अन्य आकस्मिक घटनाओं के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, फॉरेस्ट, एसडीआरएफ आदि विभाग अपनी ओर से इस तरह के पीपीटी तैयार करें, इसी माह में मॉकड्रिल भी करें जिससे संबंधित अमले में इन विषयों को लेकर जागरूकता आए। इस तरह की आगे भी कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे हमारी पूर्व तैयारी बेहतर हो सकेगी। इस कार्यशाला के दौरान राजस्व, कृषि, एमपीईबी, नगरपालिका, जल संसाधन विभाग तथा एसडीआरएफ ने आपदाओं के संबंध में अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएम वर्मा, श्री जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ एवं आशुतोष ठाकुर, समस्त एसडीएम, तहसीलदार तथा जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बरौंची में आयोजित शिविर में 131 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया

Reva India News

पुलिस चौपाल: हेलमेट, साइबर अपराध, नशा मुक्ति पर जागरूकता

Reva India News

एसडीएम नैनपुर के द्वारा शासकीय डिग्री कॉलेज निवारी, लोक सेवा केंद्र एवं शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया गया अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी शासकीय डिग्री महाविद्यालय निवारी में अनियमितताएं, प्राचार्य समेत कई स्टाफ अनुपस्थित; कलेक्टर मण्डला एवं अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा को कार्यवाही हेतु जाँच प्रतिवेदन प्रेषित

Reva India News

Leave a Comment