Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

42 महिलाओं को दिलाया गया सिलाई प्रशिक्षण सेंट आरसेटी में हुआ आयोजन

मंडला 27 फरवरी 2025

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट आरसेटी) मंडला द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित कराने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कराए जाते हैं। इसी क्रम में स्व-सहायता समूह एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाली महिलाओं को महिला सिलाई का 30 दिवसीय प्रशिक्षण 24 जनवरी से 22 फरवरी तक प्रदान किया गया। 42 महिलाओं ने यह प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान सलवार सूट, लेगी, स्कूल ड्रेस इत्यादि वस्त्र बनाने और उद्यमी विकास के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के पश्चात प्रशिक्षणार्थियों का लिखित एवं मौखिक मूल्यांकन लिया गया। कार्यक्रम में आर सेटी निर्देशक राजेश रॉय द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए बैंक लोन एवं बीमा की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में राजीव शर्मा, केके अवस्थी, यश मोहन उसराठे एवं अमित यादव, अमन पटेल उपस्थित थे।

Related posts

गप्पू उर्फ नरेन्द्र एक वर्ष के लिए जिलाबदर

Reva India News

जिले में 10 सितम्बर को कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा

Reva India News

अतिथि शिक्षकों के लिए एसएमडीसी की बैठक 26 जुलाई को

Reva India News

Leave a Comment