Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वन परिक्षेत्र सूपखार में गश्ती के दौरान मिला नर बाघ का शव निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह/भस्मीकरण की कार्यवाही की गई

मंडला 4 मार्च 2025

कान्हा टाईगर रिजर्व से मिली जानकारी के अनुसार वन भूमि कक्ष क्रमांक 319 बीट पटुवा, वृत पटुवा, वन परिक्षेत्र सूपखार में वन अमले के द्वारा गश्ती के दौरान नर बाघ मृत पाया गया। डॉग स्क्वाड की सहायता से घटना स्थल एवं उसके आस-पास छानबीन की गई। वन्यजीव चिकित्सक डॉ. संदीप अग्रवाल कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला, डॉ. राकेश वारेश्वा ब्लाक विटनरी अधिकारी बिरसा के द्वारा बाघ का पोस्टमार्टम किया गया। बाघ की मृत्यु का प्रथम दृष्ट्या कारण बाघों के आपसी संघर्ष में जबड़े की नीचे की हड्डी टूटने से चोट द्वारा प्रतीत होता है। बाघ को निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह/भस्मीकरण की कार्यवाही क्षेत्र संचालक रवीन्द्रमणि त्रिपाठी, उपसंचालक श्री पुनीत गोयल, सहायक संचालक फेन श्री मुकेश कुमार जामोर, श्री जे.सी. भगत तहसीलदार बैहर, श्री परशुराम चौहान एन.टी.सीए. प्रतिनिधि, श्री चन्द्रेश खरे वन्यप्राणी अभिरक्षक (मानद), श्री संतराम मरावी सरपंच पटुवा व क्षेत्रीय अमले की उपस्थिति में की गई।

Related posts

मूंग एवं उड़द का उपार्जन 15 जून से

Reva India News

एडीएम एवं एसडीएम ने किया कोविड कंट्रोल कमांड सेन्टर का निरीक्षण

Reva India News

जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक आयोजित  

Reva India News

Leave a Comment