Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया शिशु वार्ड का औचक निरीक्षण

मंडला 7 मार्च 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला चिकित्सालय के शिशु वार्ड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में उपचार के लिए भर्ती बच्चों के परिजनों से उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही मरीजों से ड्यूटी डॉक्टरों के राउंड, नाश्ते और अन्य जानकारी ली। वार्ड में चूहे होने की सूचना पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की और अस्पताल प्रबंधक तथा सिविल सर्जन  को तत्काल पेस्ट कंट्रोल कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. केसी सरोते, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे, तहसीलदार मंडला श्री हिमांशु भलावी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को आयोजित होंगी ग्रामसभाएँ

Reva India News

समस्त शासकीय विद्यालयों का सतत संचालन एवं अध्यापन के निर्देश  

Reva India News

मंडला में बढ़ते तापमान को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जारी की गई एडवाइजरी

Reva India News

Leave a Comment