Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा जल संवर्धन अभियान की तैयारियों का प्रभारी कलेक्टर ने लिया जायजा

प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने माहिष्मती घाट का निरीक्षण करते हुए 30 मार्च से प्रारंभ हो रहे जल गंगा जल संवर्धन अभियान की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चुनरी एवं कलश यात्रा के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर श्री कूमट ने कहा कि माँ नर्मदा तट के घाट क्षेत्र की साफ-सफाई सुनिश्चित करें। जल गंगा जल संवर्धन अभियान के दौरान जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाएं और जल स्रोतों के संवर्धन के लिए लोगों को प्रेरित करें। प्रभारी कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरा कराएं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मण्डला सोनम सिडाम, सीईओ जनपद पंचायत विनोद मरावी, सीएमओ नगर पालिका गजानन नाफड़े सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

अतिवृष्टि एवं बाढ़ से निपटने की तैयारियां रखें – कमिश्नर वीडियो काॅफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देश

Reva India News

पुस्तिका तैयार करने में सहयोग के लिए सम्मान

Reva India News

5 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment