Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन कार्यक्रमों का आयोजन

मंडला 3 अप्रैल 2025

कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन-अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नदी, कूप, तालाबों, बावड़ियों सहित अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली और दीवार लेखन सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में मण्डला विकासखंड के ग्राम सेमरखापा में महेन्द्र पटेल के घर के पास स्थित सावर्जनिक कूप की साफ-सफाई की गई। साथ ही आवश्यकतानुसार नलकूप की मरम्मत भी गई। उपस्थित लोगों को जल गंगा संवर्धन की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेमरखापा के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं पंचगण उपस्थित रहे।

Related posts

संचालनालय वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली का पुनगर्ठन कर 47 नवीन पदों के सृजन एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के गठन का अनुमोदन लोकतंत्र सैनानियों के संबंध में की गई घोषणा को दी अनुमति मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय

Reva India News

मंडला में ग्राम पंचायत कर्मियों एवं अंशकालीन कर्मियों ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

Reva India News

सेवा संकल्प अभियान में सजा आंगन, खिले बचपन

Reva India News

Leave a Comment