Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उच्च न्यायालय के अवमानना तथा डब्ल्यूपी प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित  

मंडला 4 अप्रैल 2025

जिला योजना भवन में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के अवमानना प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने विभागवार, प्रकरणवार स्टेटस की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अवमानना के प्रत्येक प्रकरण में जवाब प्रस्तुत करें। न्यायालय से संबंधित प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। अवमानना के साथ-साथ रिट पिटीशन के प्रकरण में भी समय पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित कार्यालय प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, श्री जेपी यादव, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मुस्कान पुनर्वास केंद्र में किया गया ध्वजारोहण

Reva India News

जिले में अब तक 300.8 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर ने किया जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment