Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फ्यूजन, फन और पूरी होती फैंटेसी हॉट एयर बैलून ने बढ़ाया झील महोत्सव का रोमांच

                           बरगी की अथाह जल राशि के निकट पर्यटन, साहसिक खेल और स्वादिष्ट पकवानों के साथ लोग संगीत का भी आनंद उठा रहे  हैं। शनिवार से आरंभ हुए झील महोत्सव के दूसरे दिन हॉट एयर बैलून पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ-साथ उड़ान भरते पैरामोटर ने आसमान में लाल-पीले रंग बिखेर दिए। रविवार को छुट्टी के दिन वाटर स्पोर्टस राइड का आनंद लेने वालों की कमी नहीं रही। बनाना राइड, वाटर स्कूटर और फ्लाई बोट जैसी राइडों का आनंद लोगों ने जमकर उठाया। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और जबलपुर पुरातत्व पर्यटन और संस्कृति परिषद के 15 दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन नभ, जल और थल पर सभी साहसिक गतिविधियां संचालित हुई। बच्चों ने जहां बर्मा ब्रिज और रॉक क्लबिंग का मजा लिया। वहीं युवाओं ने बंजी जंपिंग का। पर्यटन सखियों के हाथ से बने घंटाघर छपे थैले, महोत्सव में लगे डोम का एक स्‍टॉल लोगों को लुभा रहा है।

यहां पर्यटन सखियों के हाथ से बने थैलों पर घंटाघर की आकृति आंखों में चमक ला देते हैं। ये हस्तशिल्प बनाने वाली महिलाएं म.प्र. पर्यटन बोर्ड की महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन योजना के अंतर्गत आत्मनिर्भर बनी हैं। स्वरोजगार कर रही है। पर्यटन सखियों का यह स्‍टॉल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा शमा
 

            पंकज बिरहा समूह के कलाकारों ने नए-पुराने गीतों से समा बांध दिया। दिया जले, रमता जोगी, इश्क सूफियाना जैसे गीत प्रस्तुत किए।

Related posts

1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

टाउन हॉल मे गूंजे  चेतना के स्वर

Reva India News

Leave a Comment