Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उपार्जन केन्द्र में बुनियादी सुविधाएं रखें – कलेक्टर

मंडला 7 अप्रैल 2025

बम्हनी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने उपार्जन केन्द्र अम्बिका वेयरहाऊस ठरका का दौरा किया। उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्र में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करें। गर्मी को देखते हुए शीतल पेयजल की व्यवस्था रखें। प्रवेश द्वार और निकासद्वार अलग-अलग सुनिश्चित कराएं ताकि केन्द्र में आने वाले किसानों को आने-जाने में असुविधा न हो। केन्द्र में छन्ना, पंखा, तिरपाल, बारदाना आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें जिससे किसानों का काम समय पर हो सके। उन्होंने कहा कि निर्धारित मानक अनुसार ही गेहूं का वजन करें। फसल में नमी की मात्रा जाँचकर ही उचित गेहूँ क्रय करें। इस अवसर पर एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार बम्हनी वृत श्री हीरालाल तिवारी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित

Reva India News

नपा मण्डला द्वारा ब्लैक स्पॉट का किया जा रहा रूपांतरण

Reva India News

नरवाई न जलाएं, पर्यावरण बचायें

Reva India News

Leave a Comment