Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पॉलीटेक्निक कॉलेज मण्डला में मल्टीनेशनल कंपनी का केम्पस ड्राईव साक्षात्कार में चयनित हुए 45 प्रतिभागी  

मंडला 17 अप्रैल 2025

शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मण्डला में आज जॉन डियर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा अप्रेंटिशिप ऑपरेशन ट्रेनी पद के लिए ओपन केम्पस ड्राइव के अंतर्गत साक्षात्कार किए गए। पूर्व में 1 अप्रैल 2025 को मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस ड्राईव में सिवनी, मुरैना एवं मण्डला जिले के पॉलीटेक्निक कॉलेज के इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिॉनिक्स एण्ड टेली कम्यूनिकेशन इंजी., मेकेनिकल इंजी. मेकाट्रॉनिक्स एवं ऑटोमोबाइल ब्रांच के अंतिम वर्ष में अध्ययरत एवं पास आउट लगभग 100 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। साक्षात्कार में 45 छात्र/छात्राओं का चयन किया गया है। केम्पस प्लेसमेन्ट में संस्था के व्याख्याता श्रीमती निहारिका जुरियासिंघानी, अतिथि व्याख्याता सुनीता पटेल, श्वेता यादव, दीपक गोमास्ता, आभा नागभिरे एवं रीना देवीकर आदि सहभागी होकर इस केम्पस ड्राईव को सफल बनाया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन श्री ओ.पी. साहू द्वारा किया गया।

Related posts

कार्यालय क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व मण्डला म.प्र. कान्हा टाईगर रिजर्व के अंतर्गत दिनांक 02/10/2025 को दो अलग-अलग प्रकरणों में 2 माँदा बाघ शावक एवं 1 नर बाघ की मृत्यु होना पाया गया है

Reva India News

राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा की गोपनीय सामग्री 1 अक्टूबर को वितरित होगी

Reva India News

5 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

Leave a Comment