Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सार्वजनिक कूप रिचार्ज के लिए बनाया जायेगा डकवेल कलेक्टर ने किया भूमिपूजन

मंडला 23 अप्रैल 2025

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बिछिया विकासखंड के ग्राम भौंदा में स्थित सार्वजनिक पेयजल कूप रिचार्ज के लिए नया डकवेल निर्माण किया जायेगा। बुधवार को बिछिया विकासखंड के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नवीन डकवेल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कूप रिचार्ज डकवेल बनाते समय आसपास के कैचमेंट एरिया की मैपिंग करें, इसके आधार पर ही डकवेल निर्माण के लिए स्थल का चयन करें। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, जनपद पंचायत बिछिया अध्यक्ष श्रीमती सकुना उइके, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव, सीईओ जनपद पंचायत श्री रमेश मंडावी, विकासखंड प्रबंधक श्रीमती शाहीन परवीन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

बाल विकास परियोजना बीजाडांडी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

प्रथम विश्व ध्यान दिवस का आयोजन पुलिस लाईन ग्राउंड में किया गया

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 18 नवम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment